• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कुख्यात 37 हजारी इनामी बदमाश,डकैती की योजना बनाते पुलिस द्वारा किए गए गिरफ्तार, डकैती,हत्या के अपराधो में पाँच जिलो से था फरार

by Manish Gautam Chiefeditor
May 10, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

सोहागपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अवधेश प्रताप सिंह एवं एसडीओपी सोहागपुर चौधरी मदन मोहन के निर्देशन में सोहागपुर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए कुख्यात बदमाश आरोपी 1-बादल उर्फ संजू पिता इमलेत उर्फ इमसिंह उर्फ इमले पारधी उम्र 40 साल निवासी थाने के सामने शिवपुर 2- तूफान उर्फ सोनू पिता इमलेत उर्फ इमसिंह उर्फ इमले पारधी उम्र 30 साल निवासी थाने के सामने शिवपुर, 3- काली पिता बरसन सिंह पारधी उम्र 28 साल निवासी बरुआ ढाना थाना सोहागपुर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। बरुआ ढाना के पारदियों के घर कुख्यात अपराधी तूफान पारदी, बादल पारदी निवासी शिवपुर जिन पर प्रदेश के अनेक थानों में लूट, डकैती के गंभीर अपराध दर्ज हैं। बरुआढाना में हैं व बरुआढाना के काली और अखलेश उर्फ अक्की तथा जसवंत पारदी के साथ मिलकर पेट्रोलपंप पर डकैती की योजना बना रहे हैं। इन डकैतों के पास खतरनाक देसी फायर कट्टा, कारतूस, तलवार, बका आदि हथियार हैं। वे इस समय गांव के बाहर मनकवाड़ा-सुआखापा रोड पर गंगा जावरिया के खेत के पास बिजली के हाई टेंशन लाइन के टावर के नजदीक सुनसान जगह पर बैठकर शराब पी रहे हैं जो पैट्रोल पंप में डकैती कि योजना बना रहे हैं। एसडीओपी सोहागपुर के नेतृत्व में थाना सोहागपुर , थाना माखन नगर, थाना शिवपुर, थाना रामपुरगुर्रा के पृथक पृथक चार दल बनाए गए दल क्रमांक 1 जिसका नेतृत्व प्रवीण चौहान थाना प्रभारी सोहागपुर द्वारा किया जा रहा था। दल क्रमांक 2 जिसका नेतृत्व प्रवीण कुमरे थाना प्रभारी माखन नगर कर रहे थे, दल क्रमांक 3 जिसका नेतृत्व उप निरीक्षक विपिन पाल थाना सोहागपुर कर रहे थे व दल क्रमांक 4 एसडीओपी मदन मोहन समर एसडीओपी सोहागपुर कर रहे थे। जो चारों दल अपनी योजना के अनुसार अपने निर्धारित प्रथक प्रथक रास्तो से होकर मनकवाड़ा-सुआखापा रोड पर गंगा जावरिया के खेत के पास बिजली के हाई टेंशन लाइन के टावर के नजदीक पहुंचे जो वायरलेस से प्रत्येक दल के निर्धारित स्थान पहुंचने के संबंध मे पूछा गया। जो पूर्व में बनाई योजना के अनुसार निर्धारित स्थान पर पहुंचे देखा कि वहां एक बिछात पर पांच लोग बैठे हैं और दो टार्च की रोशनी में शराब पी रहे हैं तथा कुछ खाते हुए आपस में बातें कर रहे थे तथा कह रहे हैं कि बड़ा हाथ मारना है। मोटा आसामी है सेठ । वहां जल रही टार्च की रोशनी में चारों दलों ने देखा कि उनमें से एक आदमी पीतल जैसा कवर लगा देशी कट्टा हवा में लहरा रहा था। तथा दूसरा आदमी जोर से मां बहन की गाली देता हुए एक बड़ी सी तलवार उछाल रहा था। एक साथ चारों टीमों ने दबिश दी। हमें नजदीक आते देख पांचों लोग वहां से भागने लगे। जिन्हे पकड़ने के लिए चारों दलों की टीमों ने दौड़कर पीछा किया एवं उस समय काफी अंधेरा था तथा आगे जंगल व खाई आदि थी। हमने अपनी-अपनी टार्च जला कर पीछा किया तो तीन लोग गिरते पड़ते पकड़े गए इन्हें पकड़ कर नाम पूछा तो एक ने अपना नाम बादल उर्फ संजू पिता इमलेत उर्फ इमसिंह उर्फ इमले पारधी उम्र 40 साल निवासी थाने के सामने शिवपुर, दूसरे ने अपना नाम तूफान उर्फ सोनू पिता इमलेत उर्फ इमसिंह उर्फ इमलेपारधी उम्र 30 साल निवासी थाने के सामने शिवपुर, तीसरे ने अपना नाम काली पिता बरसन सिंह पारधी उम्र 28 साल निवासी बरुआ ढाना थाना सोहागपुर बताया। दो लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने के सफल हुए दोनों भागे हुए लोगों का नाम अक्की उर्फ अखिलेश पिता अरोनचंद पारधी निवासी बरुआढाना व जसवंत पिता बरसन पारधी निवासी बरुआ ढाना बताया। जिन्हें तलाशी लेने पर बादल उर्फ संजू पारदी के पास एक देशी कट्टा 315 बोर चालू हालत में तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर के लिए मिला इसी तरह तूफान उर्फ सोनू पारदी के पास से एक धारदार तलवार मिली। काली पारधी के पास से एक बका लोहे का काला रंग का धारदार बका मिलने पर कट्टा तलवार एवं बका जप्त किया एवं आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों को लेकर हम सभी पुलिस दल टावर के पास वहां पहुंचे जहां ये लोग बैठे थे। वहां पर एक कम्बल, एक लोहे का धारदार बका, दो टार्च हरे एवं पीले रंग की, दारू की खाली बोतल एवं एक 05 लीटर की कुप्पी मे हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब, जली हुई बीडी व माचिस मिले जिन्हे मौके से जप्त किया। आरोपी तूफान उर्फ सोनू, बादल उर्फ संजू के विरुद्ध जिले के साथ साथ सीमावर्ती जिलों में पूर्व में डकैती, चोरी, नकबजनी, हत्या के अपराध पंजीबद्ध है। आपराधिक रिकार्ड – 01 तूफान उर्फ सोनू पारदी 02 बादल उर्फ संजू पारदी थाना इछावर जिला सीहोर- अपराध क्रं. 294/22 धारा 458,380,302,395,397 ताहि. थाना गेरतगंज जिला रायसेन- अपराध क्रं. 333/20 धारा 458,394 ताहि. थाना बम्हौरी जिला रायसेन- अपराध क्रं. 150/20 धारा 457,380 ताहि.अपराध क्रं. 151/20 धारा 457,380 ताहि. अपराध क्रं. 161 / 20 धारा 457,380 ताहि. थाना मंगलवारा पिपरिया अपराध क्रं. 165/23 धारा 457,380 ताहि. – अपराध क्रं. 171 / 23 धारा 457,380 ताहि.थाना बम्हौरी जिला रायसेन- 10 स्थाई वारंट।

मुख्य भूमिका –

उक्त कुख्यात बदमाशों को पकड़ने में एसडीओपी सोहागपुर मदन मोहन समर एवं थाना सोहागपुर प्रभारी प्रवीण कुमार चौहान, थाना माखननगर प्रभारी प्रवीण कुमरे, थाना शिवपुर प्रभारी संजीव पवार एवं थाना रामपुर गुर्रा प्रभारी खुमानसिंह पटेल के साथ उक्त थानो के बल की मुख्य भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मंदिर से निकलने वाली पवित्र पूजन सामग्री को नगरपालिका का निर्माल्‍य वाहन करेगा परिवहन,नपा बनाएगी जैविक खाद,विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने निर्माल्‍य वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d