कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार खनि अधिकारी के निर्देशन मे आज दिनांक 09.05.2023 को खनिज अमले द्वारा खनिजो के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु शाहपुरा क्षेत्र के झांसी घाट एवम नीमखेड़ा के नदी घाटों का भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान झांसी घाट के समीप एक मोटर बोट नदी में लगी हुई पाई गई
जिसे पानी के अंदर से खींचकर नदी के किनारे पर लाया गया तथा बोट मशीन के विनस्तीकरण की कारवाही की गई इसके पश्चात जगपुरा एवं पावला के नदी घाटों का भ्रमण किया गया जहां पर खनन कार्य बंद पाया गया कार्यवाही दौरान टीम मे खनि निरीक्षक श्री सतीश मिश्रा ,राकेश देशमुख,
एवं होमगार्ड सैनिक राकेश उपाध्याय महेंद्र पटेल एवं अंकित श्रीवास (खनिज विभाग) उपस्थति रहे।
