सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट
सिवनी लोकप्रिय विधायक दिनेश राय मुनमुन तीर्थयात्रा पर निकले आज पांचवें दिन की यात्रा अमरकंटक पहुंची
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन की नर्मदा परिक्रमा यात्रा पांचवें दिवस अमरकंटक पहुंची। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा सपत्नीक की जा रही पवित्र नर्मदा परिक्रमा यात्रा मां नर्मदा जी का उद्गम स्थल अमरकंटक पहुंची। जहां पर विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन रात्रि विश्राम के पश्चात अगले दिवस प्रातः काल मां नर्मदा मैया की पूजन अर्चन उपरांत यात्रा के अगले गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। ज्ञात हो कि विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सपत्नीक नरसिंहपुर के बरमान घाट से परिजनों व शुभचिंतकों की उपस्थिति मे विधि विधान से पूजन अर्चन कर हर-हर नर्मदे के जय घोष के साथ पवित्र नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करते हुए ओम्कारेश्वर पहुंचे थे। इसके पश्चात भावनगर होते हुए सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारका, महेश्वर में मां नर्मदा जी की आरती व पूजन के उपरांत अमरकंटक के लिए रवाना हुए थे।