• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

कुये में डुबोकर मारने वाले आरोपित को आजीवन कारावास

by Manish Gautam Chiefeditor
May 4, 2023
in विदिशा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

गंज बासौदा से मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा। एक युवक को कुआं में डुबोकर मारने वाले आरोपित को
तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी एस परमार ने 4 मई गुरुवार को आजीवन कारावास एवं 10 के अर्थ दंड से दंडित किया है। शासन की ओर से पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक डांअखिलेश लाहौरी ने बताया कि घटना 28/4/2020 की शाम करीब 05-06 बजे की है। फरियादी खुशीलाल बाल्मिकी पुत्र नन्नूलाल वाल्मिकी निवासी ग्राम बींझ का लड़का गुलाब बाल्मिकी व उसके लड़के नंदू का साला अजय बाल्मिकी दोनों एक साथ लेट्रिन करने डैम व कुआं तरफ गांव से बाहर गये थे, जो दोनों रात भर वापस नहीं आये।रात करीब 08 बजे अजय द्वारा खुशीलाल के मोबाईल पर बताया कि वह पिपलधार में है। और गुलाब के बारे में पूछने पर कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन जब अजय करीब 09 बजे घर आया तो उससे गुलाब के बारे में पूछने पर वह टाल-मटोल करता रहा और स्वयं के

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230504-WA0094.mp4

पेट में चोट होना बताया। चोट संदेहास्पद होने से खुशीलाल का भाई डल्लू व अजय की बहन रचना एम्बूलेंस 108 से अजय को इलाज शमशाबाद अस्पताल ले गये, तब अजय ने लल्ला और फुल्ला के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करायी। जिस पर से मामला पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान अपराध घटित नहीं होना एवं असत्य रिपोर्ट करना पाया गया तथा अजय द्वारा फर्जी चोट बनाया जाना पाया गया। घटना के साक्षी चौकीदार नेतराम व प्रेमसिंह और रामसिंह कोरी के द्वारा खेत में ट्रैक्टर चलाते समय अजय को भागते हुए दिखाई दिया है और उनके द्वारा अजय से पूछने पर खुद को ग्राम बींझ के खुशीलाल का रिश्तेदार होना व वर्धा तरफ जाना बताया। घटना के साक्षी मृतक का भाई अनार द्वारा अजय और मृतक गुलाब को कुएं के पास बैठे होना देखना बताया है। जबकि मृतक के पिता खुशीलाल द्वारा उसके कथनों में अजय के द्वारा गुलाब के साथ घटना कारित करना बताया तथा अजय के द्वारा भी गुलाब को कुएं में डूबोकर मार डालना एवं साक्ष्य छुपाने की नियत से मृतक गुलाब के पजामे में पत्थर बांधकर कुएं में डाल देना बताया है। अभियुक्त अजय के विरुद्ध धारा 302 व 201 का अपराध पाया गया तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट थाना शमशाबाद में पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।इस मामले में तृतीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीएस परमार ने शासन की ओर से पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक डां अखिलेश लाहौरी द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य व तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी अजय बाल्मिकी पुत्र पप्पू बाल्मिकी, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरोदा गुना, हाल मुकाम-ग्राम बींझ थाना शमशाबाद, को हत्या के मामले धारा 302 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध के आरोप में दोषी पाते हुये आजीवन सश्रम कारावास की सजा एवं 10हजार रुपये के अर्थदण्ड से एवं अर्थदण्ड के व्यतिकम पर 01 वर्ष का सश्रम कारावास तथा धारा 201 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध के आरोप में 03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2हजार रुपये के अर्थदण्ड से एवं अर्थदण्ड के व्यतिक्रम में 06 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित किया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

रेल्वे स्टेशन पर किया जा रहा जैविक गुड़ एवं दाल का विक्रय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.