• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर देवरी

घर से गुमशुदा बच्ची का शव जंगल में मिला परिजनों को हत्या का शक घटनास्थल के समीप मिले कपड़े, इंसानी भेड़िये या जंगली जानवर की करतूत

by Manish Gautam Chiefeditor
May 3, 2023
in देवरी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

घर से गुमशुदा बच्ची का शव जंगल में मिला परिजनों को हत्या का शक

रिपोर्टर – राकेश यादव

घर से गुमशुदा बच्ची का शव जंगल में मिला परिजनों को हत्या का शक

घटनास्थल के समीप मिले कपड़े, इंसानी भेड़िये या जंगली जानवर की करतूत

देवरीकला।।देवरी थाना अंतर्गत ग्राम बासनी में विगत 3 दिन पूर्व वैवाहिक कार्य6म के दौरान घर से गुमशुदा हुई 9 वर्षीय आदिवासी बालिका का शव पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर जंगल में एक सूखे नाले से क्षत विक्षित बरामद किया गया है।

घटना स्थल के समीप ही बालिका के कपड़े भी बरामद किये गये है। मामले में परिजनों द्वारा बालिका की हत्या का अंदेशा जाहिर किया है वही पुलिस मामले में पोस्टमार्टम रिर्पाेट का इंतजार कर रही है। मामले की सूचना के बाद एडीशनल एसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकरी ली है। इस दौरान वन विभाग का अमला भी मौके पर उपस्थित रहा।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/05/VID-20230503-WA0016.mp4

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 28 अप्रेल की रात्रि में देवरी थाना अंतर्गत ग्राम बासनी निवासी अच्छेलाल गौड़ और श्रीमति वंदना गौड़ की 9 वर्षीय बालिका सैफाली घर के गुमशुदा हो गई थी। परिजनों के मुताबिक उस दिन उनके घर में लग्नोत्सव कार्यक्रम था मेहमानों की आवभगत और ग्रामीणों की भीड़ और बाजे-गाजे के शोर में वह बालिका की सुध नही ले सके थे।

रात्रि में लगभग 10 बजे उसे परिजनों द्वारा अंतिम बार देखा गया था। लग्नोत्सव के बाद बालिका की माँ ने उसे ढूढ़ा और कई बार पुकारा परंतु कोई उत्तर न मिलने पर वह उसे घर में मेहमानों की भीड़ में कही सोया मानकर अपने काम मे लग गई। 29 अप्रेल की सुबह परिजनों को वह घर और आप पड़ोस में नाते रिश्तेदारों के यहाँ भी नही मिली इसके बाद ग्रामवासी उसे आसपास पूरे इलाके में ढूढ़ते रहे।

दिन भर की तलाश के बाद उनके द्वारा रात्रि में देवरी पुलिस थाना आकर मामले की सूचना दी गई जिस पर पुलिस द्वारा गुम इंसान कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

सूखे नाले की रेत में मिला क्षत-विक्षत शव

परिजनों के मुताबिक विगत 1 मई शाम को गांव के ग्रामीण सीताराम द्वारा जंगल से गुजरते समय दुर्गन्ध के चलते वहाँ जाकर देखा गया तो एक शव पाया गया जिसकी सूचना परिजनों को दी गई थी। जिसके बाद पहुँची थाना पुलिस द्वारा परिजनों की निशानदेही पर बालिका का शव बरामद किया गया है। जिसके शरीर के निचले हिस्से को जंगली जानवर द्वारा क्षत विक्षित कर
दिया गया था।

जिसे पुलिस द्वारा पेनल पोस्टमार्टम के लिए रात्रि में ही बीएमसी सागर भेजा गया और 2 मई को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की उपस्थिति में परिजनों द्वारा शव को अंतिम संस्कार कर दफनाया गया। मामले पुलिस पोस्टमार्टम रिर्पाेट के आने का इंतजार कर रही है जिससे मृत्यु के कारणों का खुलासे और अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

परिजनो को इंसानी भेड़िये पर शक, जंगली जानवर भी जांच के दायरे में

मामले में पुलिस मासूम बालिका की मृत्यु के कारणों का पोस्टमार्टम रिर्पाेट के इंतजार की बात कह रही है वही मामले में अधिकारियों द्वारा जंगली जानवर की हरकत की ओर भी इशारा किया जा रहा है। परंतु घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर इंसान को खीच ले जाना किसी छोटे जानवर द्वारा संभव नही है ऐसे में किसी बड़े जानवर की उपस्थिति इस जंगली इलाके में निवासरत ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता का सबब हो सकती है।
वैवाहिक कार्यक्रम और बाजे-गाजे के शोर के बीच किसी जंगली जानवर द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिये जाने की बात भी ग्रामीणों के गले नही उतर रही है। वही बालिका के माता-पिता एवं परिजन खुले रूप में इसे हत्या और दुष्कर्म से जोड़कर
आशंका व्यक्त कर रहे है। उन्हे आशंका है कि समाज में छिपे किसी इंसानी भेड़िये द्वारा ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

परिजनों के मुताबिक घटना स्थल के पास से ही बालिका के आधे कपड़े बरामद हुए है शेष कपड़े अब भी गायब है। इस गंभीर मामले में किसी निर्णय पर पहुँचा जाना संभव नही उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिर्पाेट में मृत्यु के कारण एवं घटना से जुड़े तथ्य
सामने आने से मामले का खुलासा होगा।

क्या कहते है अधिकारी

मामले के संबंध में थाना प्रभारी श्रीमति उपमा सिंह का कहना है कि विगत 29 अप्रेल को थाना अंतर्गत ग्राम बासनी निवासी अच्छेलाल गौड़ की 9 वर्षीय पुत्री के गुमशुदा होने संबंधी सूचना पुलिस थाने में परिजनों द्वारा दी गई थी। जिसमें पुलिस द्वारा गुमशुदा की लगातार सर्च की जा रही थी विगत 1 मई को रात्रि में प्रार्थी के घर से दूर जंगल में एक नाले में उक्त बालिका का शव मिला है जिसे जंगली जानवरों द्वारा खाया गया था।

मामले में पेनल पोस्टमार्टम कराया गया है जिससे रिर्पाेट प्राप्त होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की आशंका के संबंध में उनका कहना है कि परिजनों द्वारा ऐसे किसी भी बयान पुलिस को नही दिये गये है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

नाले में अटी पड़ी गंदगी, सड़कों पर बह रहा नाले का गंदा पानी नारकीय जीवन जीने मजबूर हैं वार्डवासी, उमरियापान के वार्ड नं 4 - 5 का मामला,सफाई न होने से परेशान है ग्रामीण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d