बड़े होटलों में चल रहा था जिस्म का धंधा, लड़कियों के बाथरूम में लगाए थे कैमरे। महिला दलाल का अहम रोल था इस सेक्स रैकेट चलाने में।
धर्मनगरी हरिद्वार में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने बड़ी गिरफ्तारी की है। होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दिल्ली,पंजाब, सहित अन्य राज्यों की लड़कियाें को मुक्त करवाया है।
हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र के दो होटलों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है।लड़कियों के बाथरूम में लगाए थे कैमरे, खुद मोबाइल पर देखता था उनका वीडियों।
पुलिस टीम ने दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार करते हुए दिल्ली-पंजाब की दो महिलाएं मुक्त कराई गई है। फरार होने में कामयाब रहे सेक्स रैकेट के सरगना महिला-पुरुष दलाल की तलाश में पुलिस टीम सरगर्मी से जुटी हुई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
