• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर देवरी

भाजपा के साथ पार्षदों ने मोर्चा खोला, इस्तीफा देने की पेशकश की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अनदेखी के चलते

by Manish Gautam Chiefeditor
April 27, 2023
in देवरी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर – राकेश यादव

भाजपा के साथ पार्षदों ने मोर्चा खोला, इस्तीफा देने की पेशकश की

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अनदेखी के चलते

देवरी कला।। नगर पालिका परिषद देवरी के सम्मेलन में भाजपा के 7 पार्षदों ने अपनी परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अनदेखी सामने आ रही है।
परिषद के एजेंडे में पहला विषय अनुमानित आय व्यय बजट 2023- 24 स्वीकृत करने का आया तो भाजपा के 7 पार्षदों ने एक सिरे से खारिज कर दिया और अपनी असहमति जताते हुए सम्मेलन का बहिष्कार कर कक्ष से बाहर चले गए। जिससे अनुमानित आय व्यय बजट ओंधे मुँह गिर गया।
दरअसल परिषद सम्मेलन के शुरुआत में जैसे ही आय व्यय बजट वर्ष 2023-24 का विषय सामने लाया गया ।जिस पर भाजपा के पार्षद संजय चौरसिया ने नगर पालिका सीएमओ से पूछा कि नई परिषद के गठन के बाद बाजार बेठकि से होने वाली आय का एवं बीते वर्ष मे हुए आय-व्यय हिसाब मांगा तो सीएमओ नहीं दे पाए। जिससे भाजपा 7 पार्षद सरिता जैन ,भारतेंदु राजपूत ,शशि पलिया ,दिलीप कोष्टी ,काशीराम पटेल ,गोमती नारायण बाल्मीकि, आदि नाराज हो गये और पहले ही विषय को लेकर असहमति जाहिर कर दी। इसके अलावा बैठक में अन्य 15 बिंदुओं पर कोई चर्चा नहीं हुई और बैठक बहिष्कार कर दिया ।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230427-WA0079.mp4

इसके बाद गांधी वार्ड पार्षद सरिता संदीप जैन बबलू सिनेमा के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सभी भाजपा पार्षदों ने परिषद में उनकी उपेक्षा किए जाने और वार्डो में विकास कार्य ना होने का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद में भाजपा के13 पार्षद होने के बावजूद भी परिषद कांग्रेश के एक पार्षद के इशारे पर चल रही है। भाजपा पार्षदों कोई काम नहीं हो रहा है उनका समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर में चल रहे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता हीन कार्य हो रहे हैं एवं पी आई सी में शामिल दो कांग्रेसी पार्षदों को हटाने की मांग भी की। इसलिए नाराज भाजपा के सभी 7 पार्षद भाजपा से त्यागपत्र की पेशकश की।
पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका परिषद में भाजपा पार्षदों की लगातार उपेक्षा हो रही है उनके वार्डो में ना तो सफाई हो रही है और ना ही कोई विकास कार्य हो रहा है प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्तो की जानकारी भी भाजपा के पार्षदों को नहीं दी जाती है और ना ही उनके बताए अनुसार कोई भी काम नगर पालिका द्वारा कोई कार्य नहीं कराए जा रहे हैं जिसे लगातार भाजपा की छवि खराब हो रही है। जिला योजना समिति के सदस्य उमेश पलिया ने बताया कि सभी साथ पार्षद प्रदेश के मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह एवं जिला अध्यक्ष से मुलाकात करके नगर पालिका परिषद देवरी में हो रही भाजपा पार्षदों की उपेक्षा से अवगत कराएंगे इसके बाद यदि भाजपा जिम्मेदार पदाधिकारियों ने मामले में गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो सभी पार्षद भाजपा छोड़ देंगे। जिसका नुकसान आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ेगा।
भाजपा पार्षद संजय चौरसिया ने कहा कि देवरी नगर पालिका में 13 पार्षद भाजपा के चुने गए लेकिन वर्तमान में परिषद की पी आई सी कांग्रेस के दो पार्षदों के सहयोग से बनाई गई है और कांग्रेश के पार्षद नगर पालिका चला रहे हैं जिससे भाजपा पार्षदों की उपेक्षा हो रही है और उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। इसलिए सभी पार्षद भाजपा से इस्तीफा देंगे।
भाजपा से इस्तीफा देने की पेशकश करने भाजपा पार्षदों में श्रीमती सरिता संदीप जैन बबलू सिनेमा दिलीप कोष्टी काशीराम पटेल गोमती बाल्मीकि भारतेंदु राजपूत शशि पलिया संजय चौरसिया आदि शामिल है।

मंत्री की मनसा हुई धूमिल: पत्रकार वार्ता के दौरान पार्षदों ने आरोप लगाया कि बस स्टैंड पर नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की मंशा के अनुरूप यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वाटर कूलर नगर पालिका द्वारा लगाया गया था जिसका उद्घाटन कुछ दिन पूर्व गांधी वार्ड की पार्षद द्वारा किया गया था। जिसे नाराज कांग्रेस के पार्षद ने वाटर कूलर के सामने हरी नेट लगा दिया और मिट्टी के घड़े रखकर प्याउ शुरू कर दी। जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा करा दिया गया जिससे नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की छवि धूमिल हो रही है।

वाईट–पार्षदगण नगर पालिका देवरी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यालय की चर्चित श्रेया पैथोलॉजी लैब पर जिला उपभोक्ता फोरम ने ₹7000 का लगाया जुर्माना,कोरोना टेस्ट कराने 500 की जगह लिए 1100 रुपए, स्वास्थ्य विभाग के जवाबदारो की कार्यशैली पर भी उठे गंभीर सवाल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d