• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

दिव्यांगता और आर्थिक तंगी नहीं बनेगी शिक्षा की राह में रोड़ा कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से न रहे वंचित रू कलेक्टर कलेक्टर के प्रयास से जिले में शाला अप्रवेशी बच्चों का प्रतिशत 1 से भी कम

by Manish Gautam Chiefeditor
April 27, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी   शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और कोई भी बच्चा इस अधिकार से वंचित न रहे, यही है प्रदेश शासन का प्रयास। इसी प्रयास को साकार करने में जुटे हुए हैं कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद। जो न सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर बल्कि अपने निजी प्रयासों के जरिए भी हर बच्चे को उनके शिक्षा का अधिकार दिलाने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं, और ये प्रयास रंग भी ला रहे हैं। शाला अप्रवेशी और शाला त्याग चुके बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के साथ साथ उनकी विशेष कोशिश यह है कि दिव्यांगता किसी भी बच्चे की शिक्षा की राह में रोड़ा न बने। इसके लिए ऐसे बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के साथ साथ उनके पठन पाठन की व्यवस्था शासन के नियमानुसार घर में कराए जाने के प्रबंध किए गए हैं।

1 लाख 30 हजार बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य

15 अप्रैल से प्रारंभ शाला प्रवेशोत्सव के तहत कटनी जिले में 1 लाख 30 हजार 617 बच्चों के शाला प्रवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके तहत कलेक्टर अवि प्रसाद के मार्गदर्शन और निर्देशन में जिला शिक्षा केंद्र द्वारा अब तक करीब 70 हजार बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाया जा चुका है।

स्वयं स्कूल पहुंच कर बच्चों को प्रवेश दिला रहे कलेक्टर

कलेक्टर श्री प्रसाद निरंतर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और कई स्कूलों में कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं पहुंच कर बच्चों को प्रवेश दिला रहे हैं। इसी क्रम में विगत दिवस कलेक्टर श्री प्रसाद  जहां शासकीय एनकेजे विद्यालय के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्होंने बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए थे तो वहीं बुधवार को वे शाला प्रवेश उत्सव के तहत रीठी विकासखंड के ग्राम बडखेरा स्थित शासकीय विद्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने दिव्यांग दिनेश का शाला प्रवेश कराते हुए स्कूल को विद्यार्थियों के लिए 56 ड्यूल डेस्क, एक वाटर कूलर और 1 एलईडी टीवी भेंट की।

सबसे पहले नजर पड़ी और उन्होंने उसे गोद लेकर उससे स्कूल जाने की जानकारी ली। जैसे ही पता चला कि उसका स्कूल में दाखिला ही नहीं हुआ वैसे ही मौके पर ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने उसका एडमिशन स्कूल में कराने के निर्देश दिए और आज वह गांव में घूमने की बजाय स्कूल में किताबों के साथ अपना समय बिता रहा है।

अमीरगंज

विगत माह जनवरी में कलेक्टर श्री प्रसाद राबर्ट लाइन स्कूल माधवनगर के निरीक्षण में पहुंचे, जहां उन्हें 90 फीसदी विकलांगता की वजह से शिवानी के स्कूल में आने की असमर्थता की जानकारी लगी। जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री प्रसाद वहां से सीधे शिवानी के घर अमीरगंज बस्ती पहुंचे और उन्होंने शासन के नियमानुसार शिवानी के गृह आधारित शिक्षा का प्रबंध कर उसे उसके शिक्षा का अधिकार दिलाया। साथ ही उसे उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री और टेबल कुर्सी भेंट की।

रिंकी 6 वर्ष और विकास आदिवासी 9 वर्ष

 

ओला और वृष्टि की वजह से फसलों को हुए नुकसान का मुआयना करने मार्च माह में ग्राम खिरवा एनकेजे पहुंचे कलेक्टर श्री प्रसाद को वहां दो बच्चे रिंकी आदिवासी 6 वर्ष और उसका भाई विकास 9 वर्ष मिले, जिनसे उन्होंने शाला जाने की जानकारी ली। विकास द्वारा कोविड 19 के बाद से स्कूल त्यागने और रिंकी के स्कूल न जाने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उनका शाला प्रवेश उत्सव दौरान स्कूल में प्रवेश कराया गया।

एकता रजक 6 वर्ष कैलवारा फाटक

कैलवारा फाटक निवासी 90 फीसदी दिव्यांग एकता के पिता द्वारा उसका आधार अपडेशन में बायो मैट्रिक न होने के संबंध में शिकायत कलेक्टर श्री प्रसाद से की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर एकता का आधार अपडेशन कराने के साथ साथ उसके दिव्यांग पेंशन और शिक्षा संबंधी जानकारी ली गई। दिव्यांगता की वजह से शिक्षा पाने से वंचित होने की जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा एकता के गृह आधारित शिक्षा की व्यवस्था की गई और दिव्यांगता पेंशन भी शुरू करा दी गई।

दिनेश वंशकार 6 वर्ष बडखेरा

हनुमान जयंती पर बिलहरी, बडखेरा और रीठी क्षेत्र के भ्रमण दौरान ग्राम बडखेरा निवासी दिव्यांग दिनेश वंशकार 6 वर्ष अपने दादा के साथ स्कूल के पास खड़ा हुआ दिखाई दिया। पूछने पर स्कूल न जाने की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उसका शाला प्रवेश उत्सव के तहत स्कूल में दाखिला कराया गया। साथ ही उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाकर दिव्यांग पेंशन शुरू कराई गई।

कृष्णा 6 वर्ष नयागांव

जमीन संबंधी विवाद की एक शिकायत पर अपने मामा के साथ कलेक्टर कार्यालय आए 6 वर्षीय कृष्णा से कलेक्टर श्री प्रसाद ने जब उसके स्कूल जाने की जानकारी ली तो उसके स्कूल न जाने की जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उसका भी तत्काल स्कूल में दाखिला कराया गया।

कोशिशों का दिख रहा असर

कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा बच्चों को उनके शिक्षा का अधिकार दिलाने किए जा रहे प्रयास का ही असर है कि कटनी जिले में शाला अप्रवेशी बच्चों की संख्या महज 0.7 प्रतिशत है। यह सुखद आंकड़ा प्रदेश शासन द्वारा असर संस्था के माध्यम से कराए गए सर्वे में सामने आया है। उल्लेखनीय है कि कटनी जिले में प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले शाला अप्रवेशी बच्चों की संख्या काफी कम है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्टर अविप्रसाद के निर्देशन में जिले में मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी जा रही योजना की जानकारी देखिए वीडियों

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d