• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिहोरा

कलेक्टर श्री सुमन ने सिहोरा में की राजस्व प्रकरणों की समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
April 26, 2023
in सिहोरा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सिहोरा कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने आज तहसील कार्यालय सिहोरा में पटवारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम सुश्री सृष्टि प्रजापति, सिहोरा व मंझौली के तहसीलदार तथा दोनों तहसीलों के पटवारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सुमन ने हल्कावार राजस्व, प्रकरणों की समीक्षा कर कहा कि प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही न करें। आज मुख्य रूप से नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, डाटा परिमार्जन, राजस्व वसूली, फसल कटाई प्रयोग, नक्शा शुद्धि्करण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्या्ण, आबादी भूमि, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, स्वा‍मित्व योजना, लाडली बहना में ई-केवायसी, आरबीसी 6-4 के लंबित प्रकरण, आधार लिंकिंग, गिरदावरी कृषि संगणना आदि की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना अंतर्गत पात्र-अपात्रों का चिंहाकन कर पात्र व्याक्तियों को पट्टा प्रदाय करना सुनिश्चित करें। यदि कहीं पर आबादी भूमि घोषित कराना है तो उसकी प्रक्रिया करायें और शीघ्र प्रगति दिखायें।

नामांतरण-बटवारा के आदेश के बाद अमल हो जाये।

यदि किसी कारण से कोई पटवारी काम को रोके है, जांच में यदि वह सिद्ध होती है तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जावेगी। पटवारी यदि व्य वस्थित रूप से काम करें, दो-तीन हल्का का काम आसानी से कर सकते है। यदि इनमें भी जिन पटवारियों को हल्का नहीं संभलता है तो एसडीएम उनके हल्का कम करें। लेकिन पटवारी समय पर सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान सिहोरा के पटवारी श्री लक्ष्मण दाहिया की लापरवाही पर उनके कार्यो की जांच के निर्देश दिये है और सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करनें को कहा गया है। उन्होनें कहा कि जब तक राजस्व प्रकरणों के निराकरण संतोषजनक नहीं हो जाती तब तक वह नियमित रूप से बैठक करेंगे। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि व मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के डाटा में अंतर न हो, भू अभिलेख शुद्धिकरण व नक्शा शुद्धिकरण पर विशेष ध्याेन दें। कलेक्टर ने कहा कि आगामी माह में सीएम जनसेवा पुन: प्रारंभ हो सकता है अत: उसकी तैयारी अभी से कर लें और सीएम जन सेवा में जो भी प्रकरण है उनका निराकरण करें। समीक्षा के दौरान उन्होननें पटवारी प्रोफाइल को देखा व एक-एक कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली।
तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री सुमन ने तहसील कार्यालय सिहोरा का निरीक्षण कर सीमांकन, नामांतरण, बटवारा आदि के साथ अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

शेष रह गये पात्र लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित सुनिश्चित किया जाये-कलेक्टर मयंक अग्रवाल जबेरा में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक संपन्न समीक्षा कर दिये गये अहम् दिशा निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d