रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पंचवटी कालोनी फेस 02 शिव मन्दिर नर्मदापुरम में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ की श्रृंखला के अंतर्गत 22 वा यज्ञ महिला मंडल द्वारा सम्पन्न हुआ। याजको ने दो पारियों में विश्व कल्याण की कामना से गायत्री मंत्र एवं महा मृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी प्रात शिव अभिषेक मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित किया गया। यज्ञ में गायत्री परिवार के ट्रस्टी श्री महेश गौर, महेश ठाकुर, परमानंद मालवीय ,रामकुमार सोनी, परिजन जीपी पटेल ,एनडी सराठे, विश्राम सिंह राजपूत, धनपाल सिंह राजपूत, श्रीमति पुष्पा दुबे ,कामना राजपूत, हेमेंद्र सिपरे ,ओपी दुबे ,प्रभात पाण्डे, पार्षद श्रीमती प्रेमा पांडे ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव उपास्तिथ रही। गायत्री परिजनों की मांग पर विवेकानंद घाट पर सुलभ शौचालय निर्माण का आश्वासन श्रीमति नीतू यादव ने दिया ।मन्दिर परिसर में शाम 05 बजे से गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।