• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

दस सूत्री मांगों को लेकर 27 अप्रैल को एनएसयूआई करेंगी कलेक्टर कार्यालय का घेराव…

by Manish Gautam Chiefeditor
April 24, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नर्मदापुरम में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग को लेकर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होगा विरोध प्रदर्शन,

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक और सांसद निरंतर जिले की आम जनता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उसके बावजूद नर्मदापुरम जिले में ना तो मेडिकल कॉलेज खुला है और ना ही इंजीनियरिंग कॉलेज खोला गया है। यहां तक की शासकीय महाविद्यालय में बीएड तक का कोर्स बंद कर दिया गया है। बीपीएड जैसी शिक्षा से छात्र-छात्राएं वंचित है। जिसके कारण निजी महाविद्यालयों में महंगी फीस देने को अभिभावक मजबूर हैं। इन सभी विषयों को लेकर कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि हम 10 सूत्री मांगों को

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230424-WA0106.mp4

लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव 27 अप्रैल को करेंगे। पत्रकारवार्ता में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे,प्रदेश प्रवक्ता रोहन जैन,कांग्रेस नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सैनी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस विचार विभाग भूपेश थापक,जिला समन्वयक आफरीद खान, नगर अध्यक्ष सत्यम तिवारी, मानस वर्मा, गुलाम मुस्तफा, राकेश रघुवंशी, रहीश खान आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। एनएसयूआई द्वारा छात्र हित में मुख्य मांगे जो रखी गई है उनमें नर्मदापुरम् जिले में मेडिकल कालेज खुलना चाहिए, जबकि पड़ोसी जिला सीहोर में मेडिकल कॉलेज की परमिशन मिल गईं है। जिले में इंजीनियनिंग कालेज भी खुलना चाहिए। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में बंद किये गये बीएड कोर्स को पुनः प्रारंभ करना चाहिए। छात्रो की रूकी हुई छात्रवृत्ति तत्काल प्रदान की जायेगा। क्योंकि कई छात्र सिर्फ छात्रवृत्ति से ही अपने पढ़ाई पूरी करते हैं और अपने भविष्य का निर्माण करते हैं। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में शासकीय संपत्ति को प्रदर्शन के दौरान नुकसान पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज की जायेगा एवं अब तक उनको बचाने वाले प्राचार्य ओएन चौबे को तत्काल हटा कर उनके पूरे कार्यकाल में किये गये कार्यों की जांच की जाए। शासकीय नर्मदा महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के बनने से लेकर अब तक के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच की जाये। जिले में अपडाउप करने वाले प्रोफेसरो पर कार्यवाही करने की जाय। शासकीय जिला चिकित्सालय में पर्याप्त डॉ. व स्टाफ की व्यवस्था की जाये । जर्जर पडे खेल मैदानो का रख रखाव किया जाये । रोजगार के अवसर बढाये जाये, हमारे जिले में अभी कोई भी फैक्ट्री नहीं खुली है जिससे जिले के युवाओं को रोजगार मिल सके एवं जिले मे पर्यटन के अवसर बढाये जाये । कलेक्ट्रेट घेराव में जिले के एनएसयूआई के छात्र उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता रोहन जैन ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय में शासकीय संपत्ति नुकसान करने वाले छात्रों को प्राचार्य द्वारा बचाया जा रहा है। संपत्ति तोड़े जाने के मामले में उनके द्वारा कुछ राशि जमा कराई गई है। उनके द्वारा आरटीआई में जानकारी नहीं दी जा रही है। जबसे महाविद्यालय में जनभागीदारी बनी हुई है, तब से ही प्रोफेसर सीताराम हरने उसके प्रभारी बने हुए हैं। जनभागीदारी समिति की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी हमारे द्वारा की गई है। प्रभारी प्राचार्य के भरोसे वर्षों से महाविद्यालय संचालित हो रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

विजयराघवगढ़ ब्लॉक के CHC केंद्र नन्हवारा की CHO प्रीति साहू व ANM सीता भलावी को जारी हुआ SCN

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d