रेखा को मिली अध्यापक के पद पर नियुक्ति
दे रही है मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद
=====
मुख्यमंत्री जी ने बहुत सारी योजनाएं बनाई और लागू की हैं। हमें भी मुख्यमंत्री जी के रोजगार प्रदान करने की मुहिम के तहत नौकरी मिल गई है। यह बात सीएम राइज स्कूल दमोह की नव-नियुक्त अध्यापिका रेखा तिवारी कहती है कि वह यहां हिंदी विषय की अध्यापिका के रूप में पदस्थ हुई हैं। वह अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली मानती है कि ऐसे स्कूल में उनकी पदस्थापना हुई। रेखा कहती है यहां के प्राचार्य शिक्षक गण और यहां का परिवेश बहुत अच्छा है। वह कहती है कि अभी भोपाल में वर्चुअली ट्रेनिंग में शामिल हुई थी, जहां मुख्यमंत्री जी ने बहुत सारी योजनाओं के बारे में बताया था। वह कहती है कि मुख्यमंत्री जी ने विशेष कृपा की है, अब हम लोगों को पहले साल 80 प्रतिशत वेतन मिलेगा और अगले वर्ष से हम सभी को 100 प्रतिशत वेतन मिलेगा। इसके लिए वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का तहे दिल से धन्यवाद कहती हैं। रेखा कहती है कि वे राष्ट्र के निर्माण में आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे है।
