• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना: सामूहिक विवाह में शामिल हुए 130 जोड़े केन्द्रीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

by Manish Gautam Chiefeditor
April 23, 2023
in मंडला
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

संवाददाता-भूनेश्वर केवट

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत मंडला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद मंडला, नगरपालिका मंडला तथा बम्हनी बंजर नगरीय निकाय के पात्र जोड़े शामिल हुए। एसडीएम मंडला से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 130 जोड़े विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए जिनमें से 118 जनपद पंचायत मंडला, 4 बम्हनी बंजर नगरीय क्षेत्र तथा 8 मंडला नगरपालिका क्षेत्र के जोड़े थे। निषादराज भवन के पास स्थित जेल परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परंपरागत रीति-रिवाज एवं मंत्रोच्चारण के बीच लगभग 130 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री Faggan Singh Kulaste , पूर्व राज्यसभा सांसद Sampatiya Uikey , विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनू भलावी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, जनपद पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी, दंपत्तियों के परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विवाह कार्यक्रम में दिव्यांग जोड़े भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अंतर्जाति विवाह के अंतर्गत विवाह करने वाले जोड़े भी परिणय सूत्र में बंधे। साथ ही एक जोड़े का निकाह भी संपन्न हुआ।

केन्द्रीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सभी वर-वधु को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान नवदंपत्तियों को आशीर्वाद भी दिया। मंडला विधायक देवसिंह सैयाम ने योजना को जनकल्याणकारी बताते हुए कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं वर-वधु को बधाई दी। निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने परिणयसूत्र में बंधने वाले नए जोड़ों को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित नवदंपत्तियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। 23 अप्रैल को जिले के अलग-अलग जनपदों नैनपुर, जनपद पंचायत मवई, नारायणगंज तथा मोहगांव में भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नवदंपत्तियों को 49 हजार रूपए का चैक तथा आवश्यक सामग्री प्रदान की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

निरंतर सर्वे कार्य जारी रख बुखार से प्रभावितों का हो रहा बेहतर इलाज समझाईश के साथ-साथ जारी है दवाई और सफाई का कार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d