रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। आज नगर में ईद उल फ़ित्र का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 7:30 बजे ईदगाह पर शहर क़ाज़ी अशफ़ाक़ साहब ने नमाज़ अदा करायी । जहाँ हज़ारो की तादाद में मुस्लिम धर्मावलंबी ने नामज अदा की ततपश्चात शहर क़ाज़ी द्वारा ईदगाह पर विशेष दुआ की गयी जिसमे देश प्रदेश एवम् नगर की खुशहाली भाईचारा और तरक्की के लिए हज़ारो हाथ उठे। ईद की नमाज़ शहर की अनेको मस्जिदों में भी अदा की गयी। अंतिम नमाज़ बड़ी बजरिया सेठ साहब वाली मस्जिद में 9 बजे अदा की गयी। इस अवसर पर ईदगाह में ADM मनोज ठाकुर , SDM आशीष पाण्डेय , SDOP पराग सैनी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव , फैजान उल हक़ ,ज़ाकिर खान, अनोखी राजोरिया , कुलदीप राठौर , गुलाम मुस्तफा , रिज़वान खान , हबीब खान, अमीन राईन आदि उपस्तिथ रहे। अंजुमन मुफ़िदुल इस्लाम कमिटी नर्मदापुरम् ने ईद की त्यौहार पर शहर में की गयी उचित व्यवस्थाओ को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद का आभार माना ।
