• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर देवरी मझगवां की पानी की टंकी की गुणवत्ता हीन सीढ़ी तोड़ने का कार्य शुरू बनाई जाएगी नई सीढ़ी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 22, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर ने 40 फीट ऊंची पानी की टंकी में चढ़कर की थी गुणवत्ता की जांच

कटनी (22अप्रैल) गुणवत्ताहीन सीढियों का निर्माण करना ठेकेदार को महंगा पड़ गया। कलेक्टर अवि प्रसाद के गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करने के सख्त रुख के बाद विजयराघवगढ़ के देवरी मझगवां की पानी की टंकी की गुणवत्ता विहीन सीढ़ियों की वेस्ट स्लैब को तोड़कर अब नया निर्माण किया जाएगा।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230422-WA0077.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230422-WA0078.mp4

सीढ़ियों के स्लैब को तोड़ने का यह कार्य जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ राजीव चांडक द्वारा कलेक्टर अवि प्रसाद को सौंपे गए जांच प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर ने लिया है।

विदित हो कि कलेक्टर अवि प्रसाद ने अपने दो फरवरी के विजयराघवगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान देवरी मझगवां की 40 फीट ऊंची निर्माणाधीन पानी की टंकी में खुद चढ़कर इसकी गुणवत्ता का प्रथम दृष्टया निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें सीढ़ियों में कंपन और गुणवत्ता विहीन निर्माण होना मिला। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने पानी की टंकी निर्माण की गुणवत्ता की जांच हेतु संभागीय परियोजना यंत्री परियोजना क्रियान्वयन इकाई लोक निर्माण विभाग और कार्यपालन यंत्री जल संसाधन एवं कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की 3 सदस्यीय टीम गठित किया था। इस जांच दल ने सीढ़ियों के वेस्ट की मोटाई 130 एम.एम. से कम लगभग 90 एम. एम. की पाया था। जिससे सीढ़ियों में चढ़ने पर कंपन होता था। साथ ही टंकी का नॉन डिसट्रेक्टिव टेस्ट व अल्ट्रासोनिक पल्स वैलोसिटी टेस्ट शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से कराने की अनुशंसा की थी ।
जांच दल से प्राप्त प्रतिवेदन के बाद कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के विशेषज्ञ से जांच कराने प्राचार्य को पत्र लिखा गया।

इसके बाद जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग संकाय के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजीव चांडक ने अल्ट्रासोनिक पल्स वैलोसिटी एनडीटी टेस्ट से पूरी टंकी की जांच की। उन्होंने टंकी में पानी भरवा कर भी गुणवत्ता की जांच किया था। जिसमें टंकी में कोई भी लीकेज नहीं मिला। लेकिन सीढ़ी के वेस्ट स्लैब को गुणवत्ता विहीन पाया और इसे तोड़कर नए सिरे से निर्माण कराने की अनुशंसा की थी।
इसके बाद कलेक्टर अवि प्रसाद ने अनुशंसा पर त्वरित अमल करने के निर्देश देते हुए निर्मित सीढ़ी को तोड़कर नई सीढ़ी बनवाने पीएचई को निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश और सख्त तेवर के बाद सीढ़ी को तोड़ने का कार्य शुरू हो गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का हुआ नैनपुर आगमन* नगर के व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d