• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी जिले में कलेक्टर ने शुरू किया नवाचार, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक बच्चों को हर माह मिलेगी सहायता राशि

by Manish Gautam Chiefeditor
April 22, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर की प्रेरणा से अब अनाथ बच्चों का जीवन संवारेंगे औद्योगिक घराने

कटनी। “मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया” गजल का यह मुखड़ा इन दिनों कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद पर पूरी तरह उपयुक्त साबित हो रहा है। अनाथ बच्चों की शिक्षा दीक्षा जैसे पुनीत कार्य के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद के द्वारा किए जा रहे प्रयासों और कार्यों से प्रेरित होकर अब उनके हाथों को मजबूत करने जिले के कई औद्योगिक घरानों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। इन्ही सम्मिलित प्रयासों से सेवा संकल्पित कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा अनाथ बच्चों के जीवन में खुशियों का उजाला भरने 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक सहायता राशि उपलब्ध कराने नवाचार कटनी जिले में शुरू किया गया है।
*अनाथ बच्चों के लिए आशा की नई किरण*
अपने अभिभावकों को खो चुके कटनी जिले के इन असहाय बच्चों के जीवन में कलेक्टर श्री प्रसाद आशा की एक किरण बनकर उभरे हैं। ऐसे असहाय बच्चों की शिक्षा से लेकर परवरिश में आर्थिक तंगी रोड़ा न बने इसके लिए उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही स्पॉन्सरशिप योजना को कटनी जिले में और अधिक असरदार बनाते हुए एक नवाचार शुरू किया है। जिससे अब ऐसे बच्चों को सिर्फ एक साल के लिए नहीं बल्कि बालिग होने तक निजी स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मिलता रहेगा।
*मील का पत्थर साबित होगा यह नवाचार*
कोविड 19 से प्रभावित परिवारों के ऐसे बच्चों जिन्होंने अपने किसी एक पालक को खो दिया था, उनके पालन के लिए संचालनालय महिला एवं बाल विकास म प्र भोपाल के निर्देशानुसार जिले के 69 बच्चों को निजी स्पॉन्सरशिप अंतर्गत लाभान्वित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन इस योजना में ऐसे बच्चों को सिर्फ एक वर्ष तक मिलने वाली सहायता को और अधिक व्यापक और प्रभावी कैसे बनाया जाए, जिससे इन बच्चों का जीवन संवर सके। इसके लिए संवेदनशील और सहृदयी कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा निरंतर चिंतन किया जा रहा था और इसी विचार मंथन से इस नवाचार का रास्ता निकला। जिससे अब ऐसे अनाथ बच्चों को एक वर्ष की सीमित अवधि के लिए नहीं बल्कि उनके बालिग होने तक 2 हजार रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। कलेक्टर अवि प्रसाद का यह नवाचार ऐसे बच्चों के जीवन को संवारने के लिए जहां मील का पत्थर साबित होगा वहीं कटनी जिला प्रदेश का ऐसा पहला जिला होगा जहां निजी स्पॉन्सरशिप के जरिए बच्चों को बालिग होने तक यह आर्थिक मदद मिल सकेगी।
*औद्योगिक संगठनों ने उठाए हाथ*
कलेक्टर अवि प्रसाद के आह्वान और प्रेरणा से ऐसे अनाथ बच्चों का जीवन संवारने विभिन्न औद्योगिक संगठनों और व्यक्तियों द्वारा अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। जिनके द्वारा इन बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक हर माह 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीएसआर के जरिए देने का संकल्प लिया है। जिनमें एसीसी कैमोर द्वारा 20, महाकौशल रिफेक्ट्रीज द्वारा 10, अल्ट्राटेक आदित्य बिरला ग्रुप उद्योगपति मनीष गई और उद्योगपति पवन मित्तल द्वारा 5-5 बच्चों को अनाथ बच्चों को गोद लिए जाने का संकल्प लिया गया है।
*निजी स्पॉन्सरशिप में अब नहीं होगी धन की कमी*
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 के लिए जिले के 69 बच्चों को 1 वर्ष के लिए लिए निजी स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित करने महिला एवम् बाल विकास विभाग को 15 लाख 98 हजार की राशि आवश्यकता थी। लेकिन रेडक्रॉस सोसायटी, विस्टा सेल्स प्राइवेट लिमिटेड, अल्ट्राटेक आदित्य बिरला ग्रुप, एसीसी कैमोर, वनश्री कुर्वेती और प्रीतिमा गौतम द्वारा दी गई आर्थिक सहायता के बावजूद सिर्फ 10 लाख 8 हजार की राशि ही इक्कठी हो सकी थी। शेष राशि को पूरा करने कलेक्टर श्री प्रसाद ने विभिन्न औद्योगिक संगठनों से सीएसआर के जरिए राशि प्राप्त करने का आह्वान किया था। कलेक्टर श्री प्रसाद की इस मार्मिक पहल से कई औद्योगिक घराने आगे आए हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

देश की सबसे युवा निक्षय मित्र भी कटनी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d