• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
April 20, 2023
in छिन्दवाडा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक गत दिवस कलेक्ट्रेट के मिनी संवाद कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा और समीक्षा के साथ ही नए एजेंडा बिंदुओं पर भी चर्चा की गई एवं विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में समिति के सदस्य सचिव एवं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण छिंदवाड़ा श्री आसिफ मंडल, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह, डीएसपी यातायात, नगरपालिक निगम आयुक्त श्री राहुल सिंह, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज तेहनगुरिया व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया सहित सड़कों एवं निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने नगरपालिक निगम एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देश दिए कि नगरपालिक निगम छिन्दवाड़ा द्वारा चिन्हित पार्किंग स्थलों पर पेड पार्किंग बोर्ड तथा पार्किंग स्थलों पर शुल्क वसूली के लिए कर्मचारी लगाएं और पुलिस कर्मी भी लगायें तथा 25 अप्रैल से 3 मई 2023 तक आवश्यक वसूली की कार्यवाही के लिए विशेष अभियान चलाएं। डीएसपी यातायात नाबालिग वाहन चालन पर पैरेंट्स से चालानी कार्यवाही करने के लिए सप्ताह में एक बार विशेष अभियान चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूध्द भी विशेष अभियान चलाएं। सड़क पर अवैध रूप से खड़े हुए वाहनों का चिन्हांकन कर क्रेन से उठाये जाने की कार्यवाही करें। छिन्दवाड़ा शहर के फव्वारा चौक में यातायात सिग्नल को पुनः प्रारंभ करने के संबंध में समिति द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चौराहे पर स्थान की कमी होने के कारण यातायात सिग्नल को पुनः चालू करने से यातायात अत्यधिक बाधित होगा जिससे यातायात की व्यवस्था के संचालन में असुविधा होगी। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा यह निर्देशित किया गया कि जगह की कमी को देखते हुए यातायात के सुचारू संचालन हेतु मार्गो पर रोड मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग एवं अन्य व्यवस्था करते हुए यातायात को सुचारू रूप से संचालित कराएं। साथ ही जेल तिराहा पर स्थानीय अतिक्रमण को हटाने के लिए पब्लिक सहमति बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
जिले के तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय नगर परासिया की यातायात व्यवस्था एवं साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित कराने के संबंध में कलेक्टर श्रीमती पटले एवं पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि अनुभाग स्तर पर सड़क सुरक्षा के लिये गठित उपसमिति की बैठक कराएं और आवश्यक कार्यवाही करें। जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि अनुभाग स्तर पर एस.डी.एम., मुख्य नगरपालिका अधिकारी, सी.ई.ओ. जनपद पंचायत, थाना प्रभारी एवं निर्माण एजेंसियों के अनुविभागीय अधिकारी की सड़क सुरक्षा उपसमिति गठित कर प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में बैठक आयोजित कर कार्यवाही विवरण प्रेषित किया जाएगा। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा, आरटीओ आफिस के पास और बटकाखापा के ग्राम अतरिया में मल्टी स्पीड ब्रेकर लगाने के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित एजेंसियों को इन स्थानों पर रोड मार्किंग, रम्बल स्ट्रिप एवं स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने एवं आयुक्त नगरपालिक निगम, लोक निर्माण विभाग एवं एम.पी.आर.डी.सी. को शासकीय पीजी कॉलेज में नवीन पहुंच मार्ग बनाने के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया। आर.टी.ओ. एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात को शहर में नो-एंट्री समय सीमा एवं अधिसूचना प्रकाशन के संबंध में प्रात: 7 से रात्रि 10 बजे तक नो-एंट्री लगाये जाने के निर्देश दिए गए।
ब्लैक स्पॉटों पर परिशोधन कार्य के संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा एन.एच.ए.आई. के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि एजेंडा में उल्लेखित सूची के अनुसार जिले में चिन्हित एन.एच.ए.आई. के 7 ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक रिफ्लेक्टर, साईन बोर्ड, स्पीड लिमिट बोर्ड, रोड मार्किंग, कैट-आई, डेलिनेटर, क्रस बेरियर रिपेयर, रेडियम व्हाईट कलर लगाते हुए शार्ट टर्म परिशोधन कार्य कर सत्यापित कराएं । आवश्यक लॉग टर्म परिशोधन कार्य का प्रस्ताव स्वीकृति के उपरांत कराये जाने की कार्यवाही की जाए । छिन्दवाड़ा-नागपुर मार्ग के मोहखेड़ तिराहा पर आवश्यक रम्बल स्ट्रिप, रोड मार्किंग आदि किये जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिये गये। जनसमुदाय से प्राप्त स्पीड ब्रेकर बनाने के संबंध में शुभ वास्तु सिटी नरसिंहपुर रोड के सामने, ग्राम जमुनिया चौराहा नरसिंहपुर मार्ग पर, अतरवाड़ा रिंग रोड चौराहा, माता मंदिर के सामने अतरवाड़ा, अतरवाड़ा हायर सेकेंड्री स्कूल के सामने एवं ग्राम करलाखुर्द बस्ती मार्ग पर रम्बल स्ट्रिप, रोड मार्किंग करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया। ई.एल.सी. तिराहा एवं इंदिरा तिराहा पर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध प्रतिबंधित मार्ग के बोर्ड स्पष्ट एवं सुपाठ्य लगाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने नगरपालिक निगम को छिन्दवाड़ा शहर के मार्गो पर जेबरा क्रॉसिंग, स्टाप लाइन, रोड मीडियन लाइन, साइड लाइन, स्पीड बम्प्स आदि लगाने के निर्देश दिए। यातायात चौक एवं इंदिरा तिराहा में सिग्नल डिस्प्ले सुधार, नंबरिंग सुधार कार्य हेतु मेंटेनेंस कार्य किये जाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर शुभम सहारे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कोविड19 हेल्थ बुलेटिन जिला नर्मदापुरम, दिनांक 20-04-2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d