कटनी नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने ईद पर्व के पूर्व वार्ड क्रमांक 10 जयप्रकाश वार्ड स्थित ईदगाह एवं वार्ड क्रमांक 27 मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित कब्रिस्तान में ईद के पर्व पर साफ साफ सफाई बिजली पानी सहित अन्य समुचित व्यवस्थाओं को चाक.चौबंद रखने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मुस्लिम समाज के भाइयों की उपस्थिति में कहा कि नगर निगम द्वारा संबंधित जगहों पर सफाई बिजली पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य निरीक्षक को आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान एमआईसी सदस्य सुभाष साहू पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव पूर्व पार्षद श्रीमती साहिन सिद्दीकी स्वास्थ्य निरीक्षक तेजभान सिंह सहित मुस्लिम समाज के अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
