• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लेने वाली 35 महिलाओं को नि:शुल्क ड्रायविंग लायसेंस एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये।

by Manish Gautam Chiefeditor
April 20, 2023
in नरसिहपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

महिलाओं के लिए चलाये जा रहे निशुल्क ड्रायविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच के समापन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लेने वाली 35 महिलाओं को नि:शुल्क ड्रायविंग लायसेंस एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये।

नरसिंहपुर, 20 अप्रैल 2023. जिला मुख्यालय पर महिलाओं के लिए चलाये जा रहे निशुल्क ड्रायविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच के समापन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान- आईटीआई नरसिंहपुर में गुरूवार को किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण लेने वाली 35 महिलाओं को नि:शुल्क ड्रायविंग लायसेंस एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने दूसरे बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। समापन कार्यक्रम में आईटीआई नरसिंहपुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं परिवहन विभाग द्वारा ड्रायविंग लाइसेंस प्रदान किये गये।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की अभिनव पहल के अंतर्गत एनटीपीसी के वित्तपोषण से जिला परिवहन कार्यालय एवं शासकीय आईटीआई नरसिंहपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के लिए निशुल्क ड्रायविंग प्रशिक्षण के पहले बैच में 10 फरवरी से 11 मार्च तक 35 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे बैच में 55 महिलाओं को प्रशिक्षण देने की शुरूआत 20 अप्रैल से की गई।
कार्यक्रम में कलेक्टर ने महिला प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया। सुश्री बाफना ने कहा कि महिलाओं ने वाहन चलाने का जो हुनर सीखा है, इससे न केवल उनका आत्मविश्वास ही बढ़ेगा, बल्कि इस हुनर का फायदा वे रोजगार के रूप में भी ले सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद आपकी ऊर्जा, आत्मविश्वास, मोटीवेशन, सकारात्मकता देखकर प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि महिलायें अपने हुनर को विकसित कर स्वयं का, अपने परिवार का एवं जिले का नाम रोशन करें। कलेक्टर ने महिलाओं को जूडो का प्रशिक्षण दिलाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर उड़ान कोचिंग के समीप करीब एक करोड़ रुपये की लागत से लायब्रेरी की स्थापना की जा रही है। विद्यार्थी इसका भरपूर लाभ ले सकेंगे।
जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा और जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री प्रभात कनौजे ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और प्रशिक्षुओं को ड्रायविंग सीखने के बाद भविष्य के विभिन्न अवसरों के बारे में बताया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सुश्री राधा नौरिया ने कलेक्टर को वाहन चलाकर दिखाया। कार्यक्रम में प्राचार्य शासकीय आईटीआई श्री एसआर परासर भी मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना : वायुयान से मथुरा-वृंदावन तीर्थयात्रा 8 जून से आवेदन 3 मई तक आमंत्रित : जिले को मिला 32 तीर्थयात्रियो का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d