• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर देवरी

देवरी कला। ईद उल फितर परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया को लेकर पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

by Manish Gautam Chiefeditor
April 19, 2023
in देवरी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर – राकेश यादव

देवरी कला। ईद उल फितर परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया को लेकर पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसडीएम शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें शांति एवं सद्भाव के साथ सभी त्योहार मनाने के लिए व्यवस्थाओं लेजर विचार विमर्श हुआ। 22 अप्रैल शनिवार को ईद उल फितर के दिन मुस्लिम भाइयों के त्यौहार के दिन नगर में साफ-सफाई बिजली एवं पानी की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई जिसमें एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने नगरपालिका के प्रतिनिधि रिछारिया को निर्देश दिए कि नगर में ईद के मौके पर साफ सफाई व्यवस्था की जाए ईदगाह एवं मस्जिदों के पास साफ सफाई व्यवस्था एवं पीने के पानी के टैंकरों की व्यवस्था की जाए।
विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री द्विवेदी को निर्देश दिए कि ईद एवं परशुराम जयंती के त्यौहार पर नगर एवं आसपास के अंचलों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से की जाए। इसी दिन परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज द्वारा बाइक रैली का आयोजन के संबंध में चर्चा हुई, जिसमें एसडीएम शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि छोटे बच्चों को बाइक रैली में शामिल ना किया जाए एवं बाइक रैली में प्रयास यह हो कि वह हेलमेट लगाकर निकले। इस दौरान नगर में बस स्टैंड एवं पुल के पास सड़कों के किनारे दुकाने लगाए जाने के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी का मामला भी उठाया गया।
अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाह कार्यक्रम के दौरान कम उम्र के वर वधु की शादी ना हो इसके लिए भी प्रयास किए जाएं। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने नगर में बेतहाशा तरीके से हो रही बिजली कटौती का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में 4-4 घंटे तक प्रतिदिन बिजली गुल रहती है जिससे लोग परेशान हैं। जिसका समर्थन जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय गुरु ने भी करते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए। जिस पर सहायक यंत्री द्विवेदी ने कहा कि अभी पेट्रोलिंग का काम चल रहा है इस वजह से बिजली कटौती हो रही है। खतौला के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष सिंघई ने खतौला पंचायत में अधूरी पड़ी बिजली लाइन का मामला उठाया। बैठक के दौरान नेशनल हाईवे 44 राजौला पर ओवरब्रिज बनाए जाने की मांग का मुद्दा गूंजता रहा। लोगों ने कहा कि इस चौराहे पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं होती हैं और लंबे समय से ओवरब्रिज बनाने की मांग चल रही है लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है जिस पर एसडीएम शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले में को लेकर वह नेशनल हाईवे 44 के अधिकारियों को पत्र लिखेंगे।
बैठक के दौरान तहसीलदार प्रीति चौरसिया जनपद पंचायत सीईओ मनीषा चतुर्वेदी ,टीआई उपमा सिंह, विजय गुरु ,विनोद गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष नईम खान, राजाराम पटेल अनवर कुरेशी ,सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया कंपोजिट विद्यालय केशवरायपुर केवटमई में वार्षिककोत्सव।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d