सिहोरा के विद्युत आफिस के सामने ग्राम पंचायत दर्शनी सरपंच, अन्य ग्रामीणों के साथ विद्युत मंडल की मनमानी से त्रस्त हो बैठे धरने पर,हुआ यूं कि विगत 15 दिनों से ग्राम दर्शनी का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी है, ग्रामीणों द्वारा अनेकों बार विद्युत अधिकारियों से फसल के नुकसान होने,पेय जलापूर्ति ठप्प हो जाने और विद्यार्थियों के पढ़ाई करने में प्रकाशीय
बाधा होने से पढ़ाई ठप्प होने की शिकायत दर्ज करा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाए जाने निवेदन किया गया,मगर हमेशा कि तरह हर विद्युत अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया,मगर आज ट्रान्सफार्मर नहीं बदला गया, जिससे तंग आकर ग्राम पंचायत सरपंच व अन्य ग्रामीण और किसान विद्युत आफिस में ही धरने पर बैठ ट्रांसफार्मर के बदले जाने तक आंदोलन जारी रहेगा के नारे लगा कर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे हैं,
