• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

कलेक्टर श्रीमती पटले ने संवेदनशीलता के साथ सुनी दिव्यांग की समस्या तत्काल व्हीलचेयर पाकर दिव्यांग के चेहरे पर आई मुस्कान

by Manish Gautam Chiefeditor
April 18, 2023
in छिन्दवाडा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर शुभम सहारे

दिव्यांगता के कारण व्यक्ति को सामान्य जीवनचर्या में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभिन्न दैनिक कार्यों के लिए अन्य पर निर्भर भी रहना पड़ता है, किन्तु जब उसे सहायता के लिए मनचाही मुराद तत्काल मिल जाए तो उसका मन खिल उठता है और उसके चेहरे पर मुस्कान थिरकने लगती है । ऐसा जिले के एक दिव्यांग को व्हील चेयर की सौगात मिलने पर हुआ है और उसके चेहरे की खुशी स्पष्ट देखी जा सकती है। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्णा तहसील के ग्राम राजना के 28 वर्षीय बहुदिव्यांग श्री मुकेश उकार पिता श्री बसुराज की आवागमन की समस्या दूर होने से अब वे सुगमतापूर्वक आवागमन करने के साथ ही अपने अन्य कार्य भी कर सकेंगे। उनकी समस्या का जनसुनवाई में तत्काल निराकरण हो जाने पर उन्होंने कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की टीम को धन्यवाद दिया है।
सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर मोहबे मार्केट स्थित प्रताप शाला भवन छिन्दवाडा में जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र संचालित किया जा रहा है । इस केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को विभिन्न सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। बहुदिव्यांग श्री मुकेश उकार को चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड रहा था, लेकिन मंगलवार को उन्होंने जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती पटले से मिलकर अपनी समस्या बताई, तो कलेक्टर श्रीमती पटले ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उसकी समस्या सुनी और सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र छिन्दवाडा के प्रशासनिक अधिकारी श्री पंचलाल चंद्रवंशी को तत्काल व्हील चेयर की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया । प्रशासनिक अधिकारी श्री चंद्रवंशी द्वारा व्हीलचेयर की तत्काल व्यवस्था की गई और दिव्यांग श्री मुकेश उकार को कलेक्टर श्रीमती पटले ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ही व्हील चेयर प्रदान की ताकि बहुदिव्यांग अपनी दैनिक दिनचर्या के कार्य सुगमतापूर्वक कर सके। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल भी मौजूद थे। व्हीलचेयर पाकर दिव्यांग श्री मुकेश उकार बहुत खुश हुए और उन्होंने बताया कि अब वह दैनिक चर्या के कार्य सुगमतापूर्वक करने के साथ ही परिवार के भरण-पोषण में भी मदद कर सकेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन उज्जैन में किया गया, भारती अग्रवाल को अग्ररत्न सम्मान से सम्मानित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d