रिपोर्टर शुभम सहारे
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में जिले में विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रित टाटा मैजिक पर निर्मित एक प्रचार रथ द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है । इस प्रचार रथ द्वारा आज जिले की जनपद पंचायत तामिया के 5 ग्रामों में प्रचार-प्रसार किया गया । प्रचार रथ द्वारा ग्राम बम्हनी, सिंगोड़ी, चाखला, खापाखुर्द और उमरिया में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना सहित शासन की अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया ।
