कटनी। पौधशाला में पौधे तैयार करना आसान एवं सस्ता तरीका है इससे मेहनत लागत व्यय समय इत्यादि सभी की बचत हो जाती है सब्जियों की पौध तैयार करने से लाभ पौधशाला के लिए स्थल चयन पौधशाला की तैयारी भूमि एवं बीज उपचार ऊंची ऊंची हुई क्यारी समतल क्यारी बीज बोने की छिटकवा एवं कतार में बोनी बीजों एवं क्यारियों को ढकना सिंचाई खरपतवार नियंत्रण पदगलन एवं विषाणु रोग की तकनीकी जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया विभिन्न सब्जियों की कृषि कार्य माला की जानकारी दी गई। जैविक कीटनाशक के अंतर्गत गोमूत्र नीम की पत्ती पांच पत्ती काढ़ा बनाने एवं फसलों में उपयोग के विषय में बतलाया गया। यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कारितलाई भवन में स्व सहायता समूह की महिलाओं को सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण संस्था के प्रबंधक मनोहर लाल अहिरवार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में सविता पटेल ममता पटेल अनुसुइया करुणा मीना एवं अनिता चौधरी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
