शराब का नया ठेका होते ही कटनी जिले की रीठी थाना क्षेत्र मैं अवैध शराब बिक्री जोरों पर हैं ।गांव गांव शराब बिक्री व अवैध पेकरिया धडल्ले से चल रही है। जिसका विरोध प्रदर्शन करते हुए आज सरपंच संघ ने रीठी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा ।
संघ ने बताया है की गांव गांव में बिक रही अवैध शराब को बंद कराए जाने के लिए आज ज्ञापन सौंपा गया है ।
क्षेत्र भर में गांव-गांव अवैध पेकरिया, शराब बिक रही है जिसके कारण युवा पीढ़ी के लोग नशे की लत के आदि हो रहे हैं । वहीं सरकार नशा मुक्ति अभियान चलाकर नशा नाश की जड़ है का दावा करती है ।और गाली चौराहों मैं अवैध शराब की बिक्री रही है । जिसकी वजह से आए दिन गली गलौज और लड़ाई झगड़े मुहल्ले मैं देखे जाते है ।जिसका खमीजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है ।
वही ज्ञापन के माध्यम से सरपंच संघ ने क्षेत्र में बिक रही अवैध शराब को जल्द से जल्द बंद कराए जाने की मांग ने की ।
परंतु सोचने वाली बात यह है कि जब शराब दुकान से ही शराब की बिक्री को प्राथमिकता दी गई हैं । तो क्षेत्र में आखिर किसके आशीर्वाद अवैध शराब की बिक्री हो रही है ।
एमपी न्यूज़ कास्ट संवाददाता हरिशंकर बेन,,
