• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रायसेन

नाबालिक बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा तथा अर्थदण्ड से किया गया दंडित

by Manish Gautam Chiefeditor
April 17, 2023
in रायसेन
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर मुकेश चतुरवेदी

माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, तहसील गौहरगंज, जिला रायसेन द्वारा आरोपी आशीष मालवीय आयु लगभग 19 वर्ष निवासी पाल मोहल्ला, थाना मंडीदीप, जिला रायसेन को पुलिस थाना मंडीदीप के मामले में दोषी पाते हुए आरोपी को धारा 376(3) भादवि में 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं धारा 363, 366 भादवि में भी दोषी पाते हुए क्रमश: 03 वर्ष, 05 वर्ष का कठोर कारावास तथा 6000/- रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

इस मामले में मध्यप्रदेश राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्री अनिल कुमार तिवारी, तहसील गौहरगंज जिला रायसेन ने पैरवी की।
घटना का संक्षिप्ता विवरण इस प्रकार है कि- फरियादिया/अभियोक्त्री द्वारा दिनांक 11/05/2021 को थाना मंडीदीप में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करायी“ कि दो साल पहले उसकी सहेली ने उसकी पहचान अभियुक्त आशीष मालवीय से कराई थी, वह आशीष को अपना भाई मानती थी, पिछले महीने की 3 तारीख को आशीष ने उसे फोन करके बोला कि अपन दोनों घूमने पचपन सीढ़ी मंदिर चलते हैं तो वह आशीष के साथ पचपन सीढ़ी गई थी, जहां आशीष ने उसका हाथ पकड़ा और उसकी मांग भर दी थी, कहने लगा कि तुम्हें यह शादी माननी पड़ेगी और उसके सीने में हाथ लगाने लगा, उसने कहा कि यह सब मत करो, वह लेट हो रही है, घर ले चलो तो आशीष ने उसे धमकी दी कि उसे यह शादी माननी पड़ेगी और किसी को कुछ बताया तो जान से खत्म कर देगा। उसने यह बात डर के कारण किसी को नहीं बताई। दिनांक 10/05/2021 को सुबह 05:00 बजे के करीब आशीष के मोबाइल से उसके पापा के नंबर पर फोन आया और उसने उसे बोला मिलने शनिवार बाजार में आ जाये नहीं तो सबको शादी के बारे में बता देगा। वह डर के कारण अकेले शनिवार बाजार गई जहां आशीष मिला आशीष ने धमकाकर उसका हाथ पकड़ा और उसे शनिवार बाजार में सर्राफा बाजार साइड ले गया जहां एक टूटे घर में सुबह करीब 5:30 बजे से 06:00 बजे के बीच जबरदस्ती उसकी मर्जी के बिना उसके साथ गलत काम (बलात्कार) किया और उसे धमकी दी कि किसी को कुछ बताया तो उसे बदनाम कर देगा। डर के कारण उसने अपनी बड़ी बहन को सारी बात बताई तथा फिर मम्मी के काम से वापस आने पर सारी बात बताई और मम्मी और दीदी के साथ रिपोर्ट की।“ अभियोक्त्री के उक्त लिखित आवेदन पर थाना मण्डीदीप में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर मामला अनुसंधान में लिया गया।
अनुसंधान पूर्ण कर पुलिस ने अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय में सुनवायी के दौरान गवाहों के बयान वैज्ञानिक चिकित्सीय साक्ष्य से अभियुक्त को संदेह से परे मामला प्रमाणित पाते हुए आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।
श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी
जिला रायसेन म0प्र0

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

नेता प्रतिपक्ष का किया पुतला दहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d