पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन ( भारतीय पुलिस सेवा ) के निर्देशन में कुठला पुलिस के द्वारा महिला उषा कचेर पति दीपक कचेर उम्र करीब 38 साल निवासी नदीपार पुलिस चौकी बस स्टैंड को मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा जाकर गिरफ्तार किया है। कुठला पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिला उषा कचेर के पति दीपक कचेर को हाल में ही माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस कोर्ट कटनी के द्वारा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 655 / 16 धारा 8 /20 एनडीपीएस एक्ट में दोस्त सिद्ध किए जाने पर 3 साल की सजा कटनी जेल में काट रहा है। रविवार की सुबह मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर टी. आई. कुठला अरविंद जैन के साथ उप निरीक्षक महेंद्र बेन, सहायक उपनिरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील पांडे, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, आरक्षक सत्येंद्र, शमशेर, शिशिर, महिला आरक्षक अर्चना जादौन एवं महिला आरक्षक, मानती प्रजापति के द्वारा पुलिस चौकी बस स्टैंड अंतर्गत नदीपार इलाके में घेराबंदी की गई और महिला तस्कर उषा कचेर पति दीपक कचेर उम्र 30 साल निवासी नदीपार पुलिस चौकी बस स्टैंड को एक थैले में दो किलो दो सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹27000 एवं गांजा खरीद-फरोख्त में उपयोग में लाई गई राशि ₹103000 ( एक लाख तीन हजार रुपए ) नगद और रकम के साथ पकड़ा जा कर धारा 8 / 20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दीपक कचेर के विरुद्ध जिला कटनी के थाना कोतवाली एवं थाना कुठला में पूर्व से आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं एवं उसके जेल जाने के बाद पत्नी द्वारा गांजा तस्करी और विक्रय को अंजाम दिए जाने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी, जो पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन ( भारतीय पुलिस सेवा ) के निर्देशन में कुठला पुलिस द्वारा महिला गांजा तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई की गई है
