आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से मैदान पर उतर चुकी हैं वहीं प्रदेश कॉग्रेस पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कटनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 94 बहोरीबन्द रीठी के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षो को शुभकामनाएं देते हुए नियुक्त किया गया । जिनमे
रीठी ब्लॉक अध्यक्ष-रतिराम यादव
बहोरीबन्द ब्लॉक अध्यक्ष- संतोष पटेल
बिलहरी उपब्लॉक अध्यक्ष – मनोज नायक
स्लीमनाबाद उपब्लॉक अध्यक्ष – प्रदीप त्रिपाटी
बाकल उपब्लॉक अध्यक्ष- मुकेश सराफ । वही
जिला कटनी कांग्रेस इंटक कार्यलय में ग्रामीण अध्यक्ष कारण सिंह चौहान एवं शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया, राजा जगवानी, बीएम तिवारी एवं समस्त कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो के हाथों से नवनियुक्त अध्यक्षो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।
साथ ही सभी कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं कांग्रेस कमेटी जिला प्रभारी रमेश चौधरी एवं जिला सहप्रभारी महेश गुलवानी जी का आभार व्यक्त किया ।
एमपी न्यूज़ कास्ट संवाददाता हरिशंकर बेन
