रिपोर्टर सीमा कैथवास
पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे एवं एसडीओपी सोहागपुर चौधरी मदन मोहन समर के नेतृत्व में थाना माखन नगर पुलिस द्वारा आरोपी राजकुमार उर्फ गुड्डा पिता रमेश सैनी उम्र 34 साल निवासी ग्राम बीकोर को अवैध मादक पदार्थ 01 किलो गांजा (कुल कीमती 12000/- रूपये) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है |
घटना का विवरण –
थाना माखन नगर पुलिस द्वारा इलाका भ्रमण के दौरान इंदौरी चौराहा माखन नगर पर विश्वनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बीकोर का रहने वाला राजकुमार उर्फ गुड्डा सैनी ग्राम बीकोर के चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय के पास किसी बाहरी तस्कर को अवैध मादक पदार्थ गांजा देने वाला है। यदि तुरंत जाकर कार्यवाही की जावे तो सफलता मिलने की संभावना है। सूचना पर माखन नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान ग्राम बीकोर के चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुचे जहा एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक के झोले में कुछ लेकर खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को अपनी तरफ आते देख कर भागने का प्रयास करने लगा जिसको तुरंत ही घेरा बंदी कर पकड़ा। जिसका नाम पूछने पर अपना नाम राजकुमार उर्फ गुड्डा पिता रमेश सैनी उम्र 34 साल निवासी ग्राम बीकोर का होना बताया जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 01 कि. ग्रा. गांजा कीमती 12000/- रूपये के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 180/2023 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट का कायम किया गया है।
जप्त मशरुका –
अवैध मादक पदार्थ 01 किलो गांजा (कुल कीमती 12000/- रूपये )
वारदात का तरीका –
आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ 01 किलो गांजा (कुल कीमती 12000/- रूपये ) को बाहरी तस्कर को देने के फिराक में था ।
उल्लेखनीय भूमिका रही – निरीक्षक प्रवीण कुमार कुमरे, उनि) अरविंद बेले, प्र0आर0 607 प्रीतम बावरिया, प्र0आर0 348 दीपक जनौरिया, आर0 332 कपिल जाट, आर0 61 महेंद्र सिंह धुर्वे, आर. आर. 677 वीरेंद्र चौहान, आर. 974 आयुष चौबे, चालक प्र. आर. 978 मनीष पंडोले की मुख्य भूमिका रही ।
