• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, August 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं होने पर हुआ विवाद पुलिस ने की मारपीट,मचा हंगामा, एसपी ने किया लाइन अटैच दिए जांच के आदेश देखिए वोडियों

by Manish Gautam Chiefeditor
April 15, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की गाड़ी में नंबर प्लेट नहीं होने पर हुआ विवाद पुलिस ने की मारपीट,मचा हंगामा, एसपी ने किया लाइन अटैच दिए जांच के आदेश..

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के पिपरिया में पुलिस अधिकारी ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर पालीवाल की बीच बाजार पिटाई की। उन्हें बाइक से नीचे फेंककर कॉलर पकड़ी और घसीटते हुए उन्हें थाने भी ले गए। थाने में मोबाइल छीनकर उसे लॉकअप में बंद भी कर दिया। केवल बाइक में नंबर प्लेट नहीं होने की बात को लेकर एसआई ने प्रतिष्ठत नेता पालीवाल से बदमाश और गुंडों जैसा व्यवहार किया। पुलिस अधिकारी के इस अशोभनीय व्यवहार से भाजपा नेताओं में रोष है। सूचना मिलते ही एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने एसआई संदीप यादव को लाइन

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230415-WA0010.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230415-WA0009.mp4

अटैच कर दिया। मंडल उपाध्यक्ष पालीवाल के अनुसार उन्हें पीटा और नगर रक्षा समिति के सदस्य के साथ वे मुझे घसीटकर थाने तक ले गए। थाने में मोबाइल छीनकर मुझे लॉकअप में बंद कर दिया। और इसके वीडियो भी बने हैं। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिचित थाने पहुंचे। थाने में भीड़ भी जमा हो गई। इसे देखते हुए थाने के दरवाजे के चैनल गेट बंद करने पड़े। एसपी इस मामले की जांच भी करा रहे।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने कहा पीछे नं. प्लेट लगी थी

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर पालीवाल ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि शुक्रवार शाम वे अपने घर से बाजार की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मंगलवारा चौराहे पर पुलिस की वाहन चेकिंग चल रही थी। पुलिस ने मुझे रोका। मेरी मोटरसाइकिल में सामने की तरफ नंबर प्लेट नहीं थी। इसपर मुझसे फाइन भरने को कहा। मैंने कहा मेरी गाड़ी में पीछे नंबर प्लेट लगी है। इस पर नगर रक्षा समिति सदस्य सौरभ तिवारी ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया एवं मुक्का मार कर मारपीट की। मैंने इसका विरोध किया तो एसआई संदीप यादव ने भी मुझे 2-3 थप्पड़ मारे और बाइक से गिरा दिया। गिराने के बाद कॉलर पकड़कर घसीटकर थाने लेकर गए। थाने मॅमोबाइल छुड़ाकर लॉकअप में डाल दिया। मारपीट के कारण गाल, गर्दन एवं कमर में चोट आई है।

भाजपा नेताओं की भीड़ को देख थाने का चैनल गेट किया बंद
मामले की सूचना मिलते ही अलग-अलग गुटों में भाजपा नेता पुलिस थाना पहुंचे व कार्रवाई की मांग की। पुलिस थाना प्रांगण में भाजपा नेता कार्यकर्ताओं व पालीवाल के मित्र, शुभचिंतकों की भीड़ बनी रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने थाने के चैनल गेट बंद कर दिए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत मूंदड़ा ने एसपी से चर्चा कर उप निरीक्षक संदीप यादव को निलंबित करने व लाइन अटैच करने की मांग की। टीआई उमेश तिवारी ने बताया आवेदन लिया है। भुवनेश्वर पालीवाल का मेडिकल कराया है। एसआई यादव ने हमें बताया उन्होंने सिर्फ नंबर प्लेट आगे नहीं होने की बात पूछी थी, इस पर उपाध्यक्ष उनसे बहस करने लगे, तभी मामला मारपीट करने तक पहुंचा।

एसपी ने एसआई को किया लाइन अटैच, मामले की जांच होगी –

एसपी डॉ. गुरुकरन सिंह ने बताया कि एसआई के द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इसलिए इस मामले की जांच हो रही है। एसएआई संदीप यादव को लाइन अटैच कर दिया है। जांच के बाद सभी तथ्य सामने आ जाएंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सक्षम छात्रावास में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाई गई डॉ अंबेडकर जयंती*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d