• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

क्या जिले में पुस्तक माफिया है हावी,आखिर नामचीन स्कूलों की पुस्तके निर्धारित दुकानों पर ही क्यों मिलती है,बेलगाम शिक्षा व्यवस्था किताबों में कमीशन का खेल अभिभावक रहे झेल….

by Manish Gautam Chiefeditor
April 14, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

सिवनी मालवा। जिस प्रकार नर्मदापुरम में कोई भी सरकार आ जाए रेत माफिया पर लगाम नहीं लगा पाती है। ठीक उसी प्रकार शिक्षा माफिया भी जिले में हावी हैं और कारवाई कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित है। उसका जीता जागता उदाहरण इस वक्त निजी स्कूलों में अभिभावकों को अपने बच्चों की किताबें लेने के लिए निश्चित और निर्धारित दुकानों पर लेने के लिए मोटी रकम देकर लेने को मजबूर किया जा रहा है । और हर साल निजी स्कूलों द्वारा मनमाफिक फीस बढ़ाई जा रही है लेकिन जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी हो या जिला शिक्षा अधिकारी को उनके रसूख के आगे मौन है। और अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा के लिए मजबूरन चुप रहना पड़ रहा है और उनके जेबों पर डकैती चल रही है । आपको बताते हैं कि नर्मदापुरम के सिवनी मालवा तहसील का वाकया सामने आया है और अभिभावकों ने शिकायत भी की है पिछले दिनों फीस बढ़ाने को लेकर पिपरिया के अभिभावकों ने भी शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में कर अपना दर्द बयां किया था। आपको बता दे कि एनसीईआरटी की पुस्तकें तो हर दुकान में मिल जाती है पर निजी प्रकाशकों की किताबें लेने के लिए निश्चित दुकान पर आना पड़ता है। प्रदेश सरकार हो या केंद्र सरकार शिक्षा पर हो रही लूट पर किसी का ध्यान नहीं है। इस क्षेत्र में निजी स्कूलों द्वारा जनता से खुली लूट हो रही है कोई भी सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही। शिक्षा का स्तर और वहां इस प्रकार से लूट मची है कोई देखने वाला नहीं है। स्कूल और निजी प्रकाशकों की दादागिरी पर प्रशासन भी चुप है और अभिभावकों के हित के लिए कुछ नहीं कर पा रहा । देश भर में प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जाएंगे पर कोई भी निजी स्कूल इसका पालन नहीं कर रहा ,अब अपनी मर्जी से प्राइवेट पब्लिशर की किताबों की सूची अभिभावकों को थमा रहे हैं । अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर ज्यादा विरोध नहीं कर पाते एनसीईआरटी की किताबों में पुस्तक विक्रेताओं को कम कमीशन मिलता है जबकि अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों से ज्यादा कमीशन मिलता हैं। स्कूलों द्वारा तय निजी प्रकाशकों की किताबें एनसीईआरटी की किताबों से 5 गुना तक महंगी है। निजी स्कूलों में कमीशन के चक्कर में हर साल पाठ्यक्रम में बदलने के साथ अलग-अलग प्रकाशकों की महंगी किताबें चलाई जाती है। अभिभावक भी बच्चों के भविष्य को लेकर ज्यादा विरोध नहीं कर पाते । छोटे-छोटे बच्चों की चुनिंदा किताबें लेना अब अभिभावकों की मजबूरी बन गई है। निजी स्कूलों की मनमानी से माता-पिता परेशान हैं सरकार, जनप्रतिनिधि, प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। और आवश्यकता है कि एनसीईआरटी की किताबों का स्कूलों में अधिकाधिक प्रयोग हो ताकि विद्यार्थियों के माता-पिता पर अनावश्यक आर्थिक बौझ ना पड़े । सिवनी मालवा में भारती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गुर्जर संतोष पटवारे ने जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम को लिखित शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि निजी स्कूल संचालकों द्वारा पुस्तकों एवं ड्रेस के नाम पर पालकों से की जा रही लूट को रोके जाने बाबत उन्होंने शिकायत में लिखा कि निजी स्कूलों द्वारा चयनित पुस्तकों को स्वयं के माध्यम से या निजी दुकानदारों के माध्यम से विक्री कराया जा रहा है जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी तक की किताबें 2 हजार रुपए से ₹5000 तक की बेची जा रही हैं जिसमें भारी कमीशन स्कूल संचालकों को मिल रहा है। जिसका पक्का बिल भी नहीं दिया जा रहा अतः महोदय जी से निवेदन है कि ऐसे स्कूल संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और पालको के साथ हो रही लूट को रोका जाए। प्रतिलिपि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा एवं किड्स वैली अकैडमी सिवनी मालवा को दी है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

दशरमन में 17 अप्रैल को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती मनाई जायेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d