रिपोर्टर सीमा कैथवास
भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला का आयोजन प्रत्येक शहरी स्वास्थ्य संस्था, उप स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी में किया जाना है, सीएमएचओ डॉ दिनेश देहलवार ने बताया कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती शासकीय अवकाश होने के कारण आज 13 अप्रैल गुरुवार को नर्मदापुरम जिले
की समस्त शासकीय संस्था संस्था यूपीएससी मालाखेड़ी, यूपीएससी ग्वालटोली, नाला मोहल्ला इटारसी, यूपीएससी पुरानी इटारसी में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें निम्नलिखित गतिविधि आयोजित की गई, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर आयुष्मान भारत एवं वैलनेस दिवस का आयोजन किया गया एवं उपलब्ध सुविधाओं पर चर्चा की गई,पूर्व में छोटे बच्चों का टीकाकरण कराया गया । एनसीडी स्क्रीन के तहत हाइपरटेंशन एवं शुगर जांच, स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत की गई परिवार कल्याण के साधनों के बारे में जानकारी दी गई। एपीएम हरिओम मेवाड़ा ने बताया कि 408 नागरिकों ने स्वास्थ्य मेलों में जाकर निशुल्क जांच एवं उपचार कराया।
