नवागत एसडीएम पांडे ने किया आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण,लाडली बहना योजना में आवेदन पंजीयन और ईकेवाईसी कार्य में गति लाने के दिए निर्देश
रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम नर्मदापुरम आशीष कुमार पांडे ने बुधवार को आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां लाडली बहना योजना में आवेदन पंजीयन कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने लाडली बहना योजना में आवेदन पंजीयन और ईकेवाईसी कार्य में गति लाने के निर्देश संलग्न अमले को दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र रसूलिया और डोलरिया केंद्र का निरीक्षण किया। श्री पांडे ने डोलरिया में बैठक कर राजस्व प्रकरणों , सीएम हेल्पलाइन आदि कार्यक्रमों की भी समीक्षा कर शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
