• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

दो मेडीकल आफीसर, बी.एम.ओ, नर्सिंग ऑफीसर सहित एक प्रभारी ए.एन.एम को कारण बताओ नोटिस जारी कलेक्टर अविप्रसाद

गर्भवती महिलाओं की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य होने के बाद भी जिला चिकित्सालय रेफर करने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

by Manish Gautam Chiefeditor
April 12, 2023
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद ने की प्रसव के रेफरल मामलों में लापरवाही बरतने पर चार ए.एन.एम को जारी किया कारण बताओ नोटिस
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी ( 12 अप्रैल )- कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा प्रसव के रेफरल मामलों और स्वास्थ्य व्यवस्था की नियमित निगरानी और समीक्षा का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य होनंे और गर्भवती हाईरिस्क श्रेणी में नहीं होने के बाद भी जानबूझकर जिला चिकित्सालय रेफर करने वाली विजयराघवगढ सीएचसी की मेडीकल ऑफीसर डॉ धनेश्वरी सिंह एवं ब्लॉक बडवारा के सी.एच.सी बरही की मेडीकल ऑफीसर डॉ भारती सिंह, ब्लॉक रीठी सी.सच.सी रीठी की बी.एम.ओ. डॉ बतीता सिंह तथा ब्लॉक बड़वारा सी.ए.सी. बड़वारा की नर्सिंग ऑफीसर गीता वर्मा द्वारा गर्भवती महिलाओं की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य होनें और गर्भवती हाईरिस्क श्रेणी में नहीं होने के बाद भी जानबूझकर जिला चिकित्सालय रेफर किये जानें पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है।

एक अन्य मामले मंे ब्लॉक बड़वरा सी.एच.सी. बरही की प्रभारी ए.एन.एम उमा कोल द्वारा गर्भवती महिला की ए.नी.सी के दौरान मात्र 1 ही जांच किये जानें पर भी कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा गहन नाराजगी व्यक्त की गई है।

            कलेक्टर श्री प्रसाद ने समीक्षा के दौरान कहा कि प्रसव के रेफरल मामलों में सत्त समीक्षा के बाद भी अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को जानबूझकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जाता है। ये स्थिति संतोषजनक नहीं है। कई मामलों में गर्भवती की चार जरूरी जांचें नहीं होने की जानकारी भी सामने आई है। जो अक्षम्य है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने समीक्षा के बाद विजयराघवगढ़ सी.एच.सी. की मेडीकल ऑफीसर डॉ धनेश्वरी सिंह एवं ब्लॉक बडवारा सी.एच.सी बरही की मेडीकल आफीसर डॉ भारती सिंह व ब्लॉक रीठी सी.सच.सी की बरही की मेडीकल आफीसर डॉ भारती सिंह व ब्लॉक रीठी सी.सच.सी की बी.एम.ओ डॉ बतीता सिंह तथा ब्लॉक बड़वारा की नर्सिंग ऑफीसर गीता वर्मा द्वारा द्वारा प्रसव के मामले में सभी जांच रिपोर्ट सामान्य होने के बाद भी प्रसव के प्रकरण को 108 एम्बुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय के लिए रेफर करनें तथा ब्लॉक बड़वारा सी.एच.सी बरही की प्रभारी ए.एन.एम उमा कोल द्वारा गर्भवती महिला की मात्र एक ही जांच करने पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचएमओ को द्वय मेडीकल ऑफीसर, बी.एम.ओ, नर्सिग ऑफीसर एवं प्रभारी ए.एन.एम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद मेडीकल ऑफीसर द्वय डॉ धनेश्वरी सिंह एवं डॉ भारती सिंह सहित बी.एम.ओ डॉ बबीता सिंह, बड़वारा की नर्सिंग आफीसर गीता वर्मा तथा ब्लॉक बड़वारा सी.एच.सी बरही की प्रभारी ए.एन.एम उमा कोल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिनों में जवाब प्रस्तुत करने की हिदायत दी गई है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए ये स्वतः जिम्मेदार होंगी।विदित हो कि कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित प्रसव के रेफरल प्रकरणों की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वास्थ्य महकमें को दो टूक हिदायत दी है, कि प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गर्भवती महिला की ए.एन.सी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी जांचें करने तथा इन सब मामलों में कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही किये जानें के निर्देश दे रखे है।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन जिला नर्मदापुरम, दिनांक 12-04-2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d