महिला के बेटे ने घटना को दिया अंजाम,जानिए कैसे हत्याकांड को दिया अंजाम..
नर्मदापुरम/बुदनी । दिनांक 11/04/2023 को डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खाण्डाबड़ में कुंवर सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर बुदनी पुलिस मौके पर पहुंची जहां जयराम भंवर के घर के सामने मृतक कुंवर सिंह पिता रामसिंह बारेला का शव पड़ा हुआ था। उसके सिर पर चोटो के निशान थे। सूचना पर थाना बुदनी मे अपराध क्रमांक 119/23 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था ।प्रकऱण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी बुदनी श्री शशांक सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बुदनी निरीक्षक विकास खिचीं के नेत़त्व में टीम गठित की गई जिनके द्वारा लगातार आरोपी की पतारसी के प्रयास किये गये । इसी क्रम मे पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घटना के आरोपी सुनील बारेला पिता रामलाल बारेला उम्र 22 साल निवासी ग्राम खाण्डाबड़ को गिरफ्तार किया गया ।
प्रकरण का घटनाक्रम –
मृतक कुंवरसिंह पिता रामसिंह बारेला उम्र 50 साल निवासी ग्राम खाण्डाबड़ जो कि नसरूल्लागंज में खेत की रखवाली करता है। दिनांक 11/04/2023 को मृतक कुंवरसिंह शाम को जयराम भंवर के घर आया था ,जयराम भंवर अपनी बेटी के साथ गांव में गया था, उस समय मृतक कुंवरसिंह घर पर अकेला था। मृतक का गांव की ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था एवं महिला मृतक से मिलने जयराम के घर पहुंची थी, कुछ देर बाद महिला का बेटा सुनील भी पीछे से आ गया। जिसने अपनी मां को कुंवरसिंह के साथ देखकर मसाला पीसने का पत्थर उठाकर मृतक कुंवर सिंह के सिर मे मार दिया जिससे मृतक कुंवरसिंह की मृत्यु हो गई थी बाद मे आरोपी सुनील बारेला वहां से भाग गया।
प्रकरण मे महत्तपूर्ण भूमिका –
प्रकऱण मे आरोपी सुनील बारेला की गिरफ्तारी मे निरीक्षक विकास खींची , उनि दीपक शर्मा , उनि सुशील पाण्डेय , सउनि रामकृष्ण गौर, सउनि अशोक दुबे ,प्रआऱ अजय जाटव , प्रआऱ रामप्रसाद सोनी ,आऱ. हर्षित , आर. सोनू , आर. दीपक जाट , सैनिक चरणलाल का सराहनीय योगदान रहा।
