• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

बहनों की इज्‍जत और मान सम्‍मान बढ़ाना मेरे जीवन का लक्ष्‍य – मुख्‍यमंत्री श्री चौहान लाड़ली बहना योजना प्रारंभ करने पर महिलाओं ने किया मुख्‍यमंत्री का स्‍वागत

by Manish Gautam Chiefeditor
April 10, 2023
in जबलपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आज यहाँ नौदरा ब्रिज पर महिला मोर्चा की सदस्यों ने लाडली बहना योजना प्रारम्भ करने पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई और महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की इस योजना को प्रारम्भ करने के लिये उनका आभार जताया गया।
स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने सम्बोधन में लाडली बहना योजना को बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का मान सम्मान और इज्जत बढाना उनकी जिंदगी का लक्ष्य है। कई बार गरीब और निम्न मध्यम वर्ग की बहनों को उन्होंने हजार-पाँच सौ रुपये के पीछे परेशान होते देखा है। लाडली बहना योजना अब ऐसी बहनों के हाथ में पैसा देगी और इससे उनका आत्मविश्वास और परिवार में मान सम्मान बढेगा। प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रूपये की राशि से वे अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी। श्री चौहान ने कहा कि बहनों की इज्‍जत और सम्मान बढ़ाना उनकी जिंदगी का लक्ष्य है, बहनों के चेहरे पर मुस्कराहट आयेगी तो उनकी जिंदगी सफल हो जायेगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में जबलपुर में जल्दी ही लाडली बहना सम्मेलन आयोजित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बहनों ने उन पर जो विश्वास उन पर जताया है उसे वे कभी टूटने नहीं देंगे। उनकी सरकार बहनों की जिंदगी को बेहतर बनायेगी। श्री चौहान ने महिला मोर्चा की सदस्यों से लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के आवेदन भरवाने आगे बढ़कर कार्य करने का आव्हान भी किया। उन्होंने कहा कि आवेदन को ऑन लाइन भरने का पैसा भी सरकार दे रही है। बहनों को आवेदन भरने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

गर्मी का मौसम आते हैं ही आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सिर्फ एकदम दमकल के भरोसे कालापीपल क्षेत्र...?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d