टिमरनी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रहटगांव द्वारा आज तिन साल बेमिसाल के तहत हितग्राही महिलाओं का सम्मान समारोह रखा गया। सामुदायिक भवन रहटगांव में महिला मोर्चा मंडल रहटगांव की महिलाओं द्वारा इस सम्मान समारोह में जिन महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ मिला उन्हें सम्मानित किया गया ।तथा लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जो लाडली लक्ष्मी बालिका है उन्हें भी पुष्पहार पहना कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टिमरनी सिराली विधानसभा के विधायक कुंवर संजय शाह उपस्थित हुए ।शाह द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से महिलाओं को बताया गया। इसमें लाडली बहना योजना के अंतर्गत ₹1000 प्रत्येक महिला को दिए जाएंगे इस विषय में भी महिलाओं से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक संजय शाह, विधायक प्रतिनिधि हरिओम पटेल , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विधायक प्रतिनिधि अमित गीते,जिला मंत्री गया प्रसाद पांडे, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष श्रवण जोशी, कोषाध्यक्ष श्रीराम चौहान, मीडिया प्रभारी श्रीराम कुशवाहा,अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष विजय रामटेक, युवा मोर्चा महामंत्री संजय गौर ,अशोक गौर एवं महिला मोर्चा से जिला अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री योगमाया शर्मा ,रहटगांव मंडल प्रभारी श्रीमती पूजा शर्मा, जिला महामंत्री प्रीति गहलोत, जिला उपाध्यक्ष सपना अग्रवाल, रहटगांव मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता राठौर ,रहटगांव महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा , महा मंत्री श्रीमती सविता शर्मा , उपाध्यक्षश्रीमती आशा गुप्ता, कार्यालय मंत्री श्रीमती उषा राजवेधअन्य समूह की महिलाएं तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रही।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट