मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में 79 प्रतिशत कार्य पूर्ण
कटनी (8 अप्रेल)- कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 25 मार्च 2023 से जिले की 307 ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों के 87 वार्डाे में 462 स्थलों पर केंपों का आयोजन किया जाकर पात्र महिलाओं के आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन का कार्य निरंतर जारी रखा जाकर शनिवार शाम 5 बजे तक लगभग 79 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाकर 1 लाख 43 हजार 251 पात्र महिलाओं के आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा चुका है।
योजना के तहत शनिवार 5 बजे तक जिले की जनपद पंचायत बडवारा में 20488, जनपद पंचायत बहोरीबंद मे 25790, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में 24752, जनपद पंचायत कटनी मंे 17613, जनपद पंचायत रीठी में 16439, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ मे 18586, नगर निगम कटनी में 16672, नगर परिषद बरही मंे 977, नगर परिषद कैमोर में 1127 तथा नगर परिषद वियजराघवगढ मंे 807 कुल 1 लाख 43 हजार 251 महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन पंजीयन किये जा चुके है। पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है।
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशन में योजना के तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय के सभी वार्डों में पात्र महिलाओं के आवेदन लेने का कार्य निरतर गतीशील है। इस कार्य में रोजाना जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में वार्डवार एवं ग्रामवार शिविर के माध्यम से आवेदन प्राप्त किये जा रहें।योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की जाकर, पंजीयन कार्य में पोर्टल संबंधी तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु नगर निगम, नगर परिषद एवं जनपद पंचायत वार प्रभारी अधिकारी, तकनीकी अधिकारी एवं कंम्प्यूटर आपरेटर की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगाई गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को हर माह 1000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी । इस योजना में वही महिलाएं पात्र होंगी जिनके परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से कम है, परिवार के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है और परिवार में कोई आयकर दाता नहीं है। इस योजना में सहायता राशि पात्र महिला के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। 10 जून 2023 से इस योजना की राशि महिलाओं को मिलना प्रारंभ हो जाएगी और हर माह की 10 तारीख को यह राशि महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी।
