रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के निर्देशन पर नर्मदापुर मंडल द्वारा स्थानीय नेहरू पार्क मे युवा चौपाल का आयोजन किया गया एवं नवीन मतदाताओं का सम्मान कर उन्हें लोकतंत्र के यज्ञ में भागीदार होने का आग्रह किया गया। इस अवसर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रांशु राने ने उपस्थित होकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई नवीन युवा नीति से युवाओं को अवगत कराया।
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल ने बताया नर्मदापुर मंडल द्वारा आगामी दिनों मे मंडल के सभी वार्डो मे युवा चौपाल का आयोजन कर युवाओं से युवा नीति पर सार्थक चर्चा की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, मंडल महामंत्री जयंत चौहान, उपाध्यक्ष सुमित मीना एवं अमन चुटीले, मंत्री प्रवेश सोनी एवं केतन बरगले, प्रियांशु बग्गन, ऋषभ शुक्ला, यश तिवारी, आशीष तिवारी, अखिलेश वर्मा, आयुष कौरव, मनीष यादव, उमंग अग्रवाल, चंदन यादव सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं नवीन मतदाता उपस्थित रहे।
