पिपरिया सहलावन में पंचायत सचिव ने निर्माण कार्यों के नाम निकाली राशि, नही कराया काम,सरपंच, जनपद सदस्य और ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
रिपोर्ट एम पी न्यूज़कास्ट संवाददाता इंद्र कुमार पटेल
ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन में पंचायत सचिव अनिल दीक्षित के द्वारा विकास कार्यों के लिए राशि निकाल लिए जाने के बाद भी काम न कराए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर अवि प्रसाद से किया हैं।क्षेत्रीय जनपद सदस्य अनिल रजक ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत पिपरिया सहलावन के सचिव अनिल दीक्षित ने विकास कार्य के लिए करीब साढ़े 8 लाख रुपये की राशि पंचायत के खाते से आहरित की है,लेकिन काम नही कराया है।वहीं सरपंच मिरखूलाल आदिवासी ने भी 20 फरवरी 2023को कलेक्टर अवि प्रसाद को शिकायत कर सचिव अनिल दीक्षित पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। सरपंच ने बताया कि आदिवासी समझकर सचिव मनमानी पर उतारू है।
काम कराने के नाम पर सचिव ने राशि निकाली,जानकारी पूछी गई तो सचिव ने कहा कि तुम सिर्फ हस्ताक्षर करो, ये काम तुम्हारा नही है।सरपंच जनपद सदस्य सहित ग्रामीणों ने इसको लेकर कलेक्टर के पास शिकायत कर मामले की जांच कराने सचिव पर कार्रवाई की मांग किया है। अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई
