• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

बागेश्वर धाम की कथा को लेकर नगर में निकली विशाल कलश यात्रा जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत फूल बरसा 5100 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही

by Manish Gautam Chiefeditor
April 6, 2023
in विदिशा
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

विदिशा- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बटेश्वर भागवत सेवा संस्थान के तत्वाधान में आगामी 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक परम पूज्य श्री बागेश्वर धाम सरकार के श्री मुख से आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा को लेकर गुरुवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए यात्रा में उज्जैन से हाथी घोड़े कई डीजे शामिल थे इंडिगो पर भक्ति के गीत बज रहे थे और कई लोग झूमते हुए चल रहे थे वही करीब 51 सौ से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी इस कलश यात्रा का करीब डेढ़ सौ से 200 स्थानों पर शहर के सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया यह कलश यात्रा देवी के बाग से बड़ा बाजार माधवगंज पीतल मिल चौराहा होते हुए अहमदपुर हाईवे पर कथा स्थल पर पहुंची जहां पर कलश यात्रा का समापन किया गय।
संपूर्ण आयोजन अहमदपुर रोड श्री बालाजी पैराडाइज परिसर बाईपास पर संपन्न होने जा रहा है। कथा स्थल पर जिन स्थानों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए थे उन्हें स्थानों को पार्किंग स्थल का संपूर्ण रूप दिया गया अन्नपूर्णा क्षेत्र को पूरा दुरुस्त किया गया एवं कथा स्थल पर पहुंच मार्ग को व्यवस्थित किया गया । संपूर्ण आयोजन लगभग 40 एकड़ में आयोजित होने जा रहा है ।
आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि कलश यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए उज्जैन से हाथी ,ऊंट ,घोड़े एवं बैंड बुलाये जा रहे हैं जो कलश यात्रा में भव्यता प्रदान करेंगे समिति के द्वारा बताया गया कि शहर के लगभग 150 से 200 स्थानों पर अलग-अलग धार्मिक , सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा । 7 अप्रैल से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का मंडप प्रवेश होगा एवं वाराणसी से पधार रहे काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक के मुख्य आचार्यत्व में काशी एवं नगर के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाएगा जिसमें प्रतिदिन शिवार्चन, शालिग्राम भगवान का अर्चन श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ संपन्न होगा । 7 अप्रैल से ही सांय 4:00 बजे से 7:00 बजे तक बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा सप्त दिवसीय आयोजन के मध्य में प्रतिदिन भारत के अनेक संतों का आगमन होगा।
जिसमें श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री जी (वृंदावन) सुतक्षण दास जी सुदामा कुटी (वृंदावन) महामंडलेश्वर श्री विवेकानंद जी महाराज (हरिद्वार) ददरुआ सरकार, पंडित श्री प्रभु जी नागर(सेमली धाम) श्री इंद्रेश उपाध्याय जी और भी अनेक सन्त महापुरुषों के आने की स्वीकृति प्राप्त हुई है समिति के कोषाध्यक्ष सौरव सोनी द्वारा बताया गयासमिति द्वारा बताया गया कि कथा स्थल पर विभिन्न स्थानों पर जल के प्याऊ लगाए जा रहे हैं जिन प्याऊ स्थानों पर समिति के सेवादार उपस्थित रहेंगे जो कि जल सेवा करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए श्रद्धालु गण धर्म प्रेमी बंधुओं को जलपान कराएंगे कि दिनांक 11 अप्रैल को रात्रि 9:00 बजे से देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक बाबा श्री चित्र विचित्र जी महाराज द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन कथा स्थल पर किया जाएगा इसी क्रम में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक सुबह 10 बजे से 1 बजे तक भक्त चरित्र का वाचन नगर के सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री गौवत्स पंडित

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230406-WA0022.mp4

अंकित कृष्ण तेंगुरिया (बटुक जी) महाराज द्वारा किया जावेगा जिसका की विशेष प्रसारण संस्कार चैनल पर 14 से 16 अप्रैल में किया जावेगा । आयोजन के अंतर्गत 9 एवं 10 अप्रैल को बागेश्वर बालाजी का दिव्य दरबार प्रातः 9:00 बजे से लगेगा। दिनांक 12 अप्रैल को देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक खनिज देव चौहान द्वारा रात्रि 9:00 से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी आयोजन स्थल पर समिति के उपाध्यक्ष अक्षय दुबे जी द्वारा बताया गया कि कथा में लगभग प्रतिदिन दो से तीन लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है जिसके लिए लगभग दो लाख स्क्वायर फीट मैं भव्य पांडाल तैयार हो रहा है समिति के सह सचिव केतन अग्रवाल द्वारा बताया गया किनगर के मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकाली जावेगी इस कलश यात्रा में संपूर्ण नगर वासियों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए धर्म प्रेमी बंधु सम्मिलित होंगे इसी क्रम में प्रतिदिन लगभग 50000 लोगों के अन्नपूर्णा प्रसाद व्यवस्था की जा रही है समिति में पूरे आयोजन में लगभग 2000 सेवादार एवं 1500 से अधिक पुलिसकर्मी अलग-अलग चरणों में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे व्यवस्था समिति द्वारा बताया गया कि समिति के द्वारा आवागमन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाते हुए कथा स्थल के चारों और पार्किंग के स्थल चिन्हित किए गए हैं समिति के यज्ञ व्यवस्था प्रभारी राजेश नेमा एवं जसवंत लखेरा द्वारा बताया गया कि बिहार से आए हुए कारीगरों द्वारा भव्य एवं पांच मंजिला यज्ञशाला तैयार की गई है जिसमें देश के अलग-अलग शहरों से आ रहे हैं यजमानो द्वारा आहुतियां प्रदान की जाएगी।कलश यात्रा मैं कथा के मुख्य यजमान मुकेश टंडन जी, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा दिनेश कुशवाहा सुनील रघुवंशी कैलाश बाबू ढिमोले जगदीश यादव शुभम नेमा पराग जैन नीरज राठौर दक्षय दुबे सचिन शर्मा आदि शामिल थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्टर ने महिलाओं के साथ फ़र्श पर बैठे कर शिद्दत से फॉर्म भरवाये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d