• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

भाजपा युवा मोर्चा इटारसी के नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष के साथ मारपीट सहित अगवा करने का मामला गरमाया,प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा मामला,मचा बवाल, तीनों आरोपियों को भेजा जेल, भाजपा जिलाध्यक्ष पर उठे सवाल….??

by Manish Gautam Chiefeditor
April 6, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

युवा मोर्चा नगराध्यक्ष के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर बढ़ाई अपहरण की धारा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अभिषेक निर्मल पर पद पर नियुक्ति के बाद हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। देर शाम को कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है। इन तीनों आरोपियों में से एक आरोपी कुलदीप रघुवंशी भी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल था मगर संगठन ने कुलदीप रघुवंशी की जगह अभिषेक निर्मल के नाम पर मोहर लगाई थी। इसी से दूसरा गुट नाराज हो गया था।

अपहरण की धारा ने बढ़ाई दिक्कत –

एएसआई विवेक यादव ने बताया कि अभिषेक निर्मल के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपी कुलदीप रघुवंशी, दुर्गेश और गोपाला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों पर 365 अपहरण की धारा भी बढ़ाई गई है। इन लोगों ने मारपीट के साथ ही अभिषेक का अपहरण भी किया था। गौरतलब है कि 31 मार्च की रात को भाजयुमो के नए नगर अध्यक्ष अभिषेक निर्मल से इन आरोपियों ने मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 341, 294, 323, 506 के तहत केस दर्ज किया था। अब इसमें अपहरण की एक धारा 365 जुड़ गई है। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है। अपहरण की धारा बढ़ने से आरोपियों की परेशानी बढ़ गई है। भोपाल से राजनीतिक दबाव के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया।

भाजपा खेमें की गुटबाजी सामने आई –

भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा इटारसी नगर मंडल और पुरानी इटारसी मंडल के घोषित अध्यक्षों की नियुक्ति रोकने का आदेश जारी कर दिया। यह पत्र जिला भाजयुमो अध्यक्ष दीपक महालहा और प्रदेश पदाधिकारियों तक भेजा गया। सांसद उदयप्रताप सिंह के इटारसी आने पर उन्हें भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया।

घटना की गंभीरता के चलते अभिषेक के घर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई-

मामले की गंभीरता को देखते हुए और आरोपियों के रसूखदार राजनीतिक संरक्षण के चलते नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को पुलिस सुरक्षा दी गई है।

जिससे यह पता चलता है कि पूरा मामला कितना गंभीर है। पुलिस पर भी सवाल खड़े होते हैं की भोपाल से दबाव के बाद अपहरण की धारा बढ़ाई गई और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी । उक्त घटाना से यह पता चलता है कि भाजपा में गुटबाजी किस स्तर तक हावी है कि पदों को लेकर आपसी खींचतान एवं रंजिश इस कदर हावी है कि कार्यकर्ता पदाधिकारियों का अपहरण तक करने से नहीं चूक रहे ? जो जिले का नेतृत्व करने वाले संगठन पर सवाल खड़े करता है जो अपने कार्यकर्ताओं की गुटबाजी पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है?

युवा मोर्चा के दोनों मंडलों के नगर अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष की कार्रवाई के विरोध में भाजपा प्रदेश से की मुलाकात –

भाजपा जिला अध्यक्ष पर भी सवाल खड़े होते हैं कि उन्होंने इस गुटबाजी पर संज्ञान ना लिया और आपसी मनभेद को बैठकर सुलझा नहीं पाए? भाजपा सूत्रो की माने तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से बुधवार को मिले कार्यकर्ता। सूत्रों ने बताया कि मोर्चा के दोनों नगर अध्यक्ष अभिषेक और हर्ष गालर अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मिले और नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष द्वारा लगाई गई रोक का विरोध जताया। आपको बता दें कि प्रदेश संगठन ने इस घटनाक्रम को बहुत गंभीरता से लिया है। संगठन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। भाजपा प्रदेशाध्यक श्री शर्मा ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। आरोपियों पर अपहरण की धारा बढ़ना भी इसका नतीजा माना जा रहा है। इधर हर्ष गालर की नियुक्ति रोकने से कुर्मी समाज भी नाराज चल रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

खमारपानी से गड़ेवानी मार्ग पर अज्ञात महिला की सिरकटा शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d