रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह द्वारा बताया गया कि कल 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर मनाया जाएगा। जिसमें समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष पर भाजपा प्रदेश सह संयोजक श्री संदेश पुरोहित एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह द्वारा शक्ति के शक्ति केंद्र क्रमांक 10 द्वारकाधीश नगर में बूथ अध्यक्ष 219 श्री विशाल अग्रवाल एवं बूथ अध्यक्ष 220 यतीश बस्तरबार को सामग्री प्रदान की।