आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पालीवाल कीअध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मकरंद नगर कन्नौज पर पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी एवं महाराज गुहराज निषाद राज जी की पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई जिला अध्यक्ष पालीवाल जी ने कहा उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जी को बाबूजी भी कहा जाता था एक भारतीय राजनीतिक तथा भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं राजनेता थे उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए निषाद राज निषाद के राजा का नाम है वे श्रृंगवेरपुर वर्तमान प्रयागराज के महाराजा थे उनका नाम महाराजा गुहराज निषाद था वे निषाद समाज के थे और उन्होंने ही वनवास काल में राम सीता तथा लक्ष्मण को अपने सेवकों के द्वारा गंगा पार करवाया था निषाद समाज को ही कहार मछुआरा कहा जाता है निषाद राज के काल में ही केवट ने प्रभु श्री राम को गंगा पार कर पाया वनवास के बाद श्रीराम ने अपनी पहली रात अपने मित्र निषाद राज के यहां बताई थी जिला उपाध्यक्ष तारिक बशीर ने कहा बाबू जगजीवन राम जी ने हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों की आवाज को बुलंद किया हर वर्ग के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया है इसलिए कांग्रेस पार्टी ऐसे सभी नेताओं को कभी भूल नहीं सकती किसान जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी हमेशा जाकर धर्म की राजनीति करती है लेकिन देश में योगदान देने वाले महापुरुषों को बिल्कुल भी सम्मान नहीं देती है कांग्रेश पार्टी सर्व समाज की पार्टी है इसमें ना कोई हिंदू है ना कोई मुस्लिम इस मौके पर कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशासन अविनाश चंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, एहसान उल हक, एससी एसटी के पूर्व चेयरमैन रामभरोसे कमल, गंगा नरेश तिवारी, मनोज दुबे ,शमशाद सिद्दीकी, रामकृष्ण राजपूत, सुशील सिंह चौहान नीलेश कनौजिया आरटीआई जिला चेयरमैन ,आशुतोष त्रिपाठी, आकाश कटिहार ,फराज हुसैन गुड्डू गांधी ,मोहित कुमार सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे
दिनेश पालीवाल
अध्यक्ष जिला कांग्रेस
कमेटी कन्नौज
कन्नौज ब्यूरो दर्शन राजपूत की रिपोर्ट
