मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत ई- केवायसी कार्य में सहयोग नहीं करने पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जनपद पंचायत गोटेगांव के 11 कॉमन सर्विस सेंटर के विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर- सीएससी व्हीएलई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सीएससी व्हीएलई को सीईओ जनपद पंचायत गोटेगांव द्वारा ई- केवायसी कार्य के लिए आदेशित किया गया था।
इस सिलसिले में कॉमन सर्विस सेंटर के विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर- सीएससी व्हीएलई ग्राम बगलई ऊजर- बगलई खुर्द के सत्यम सोनी, उमरिया के मुलाम सिंह, श्रीनगर के सुरेश कुमार कुशवाहा, श्रीनगर की क्रीति अग्रवाल, बगासपुर के शुभम पटैल, कुकलाह के राहुल, चंदलौन के नेतराम लोधी, बेदू के दीपक नेमा, अंधियारी के मुकेश गौड़, नोनी के अनिल कुमार दोहैया एवं उमरिया के कौशलेश पटैल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इन सभी व्हीएलई को निर्देशित किया गया है कि अपना स्पष्टीकरण दो दिवस के भीतर कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें, अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए उनके सीएससी की आईडी को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जायेगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
