सिहोरा से रिजवान मंसूरी रिपोर्टर
खितौला में हुआ रोजा अफ्तार कार्यक्रम
रोजदारों ने रोजा खोला और पढ़ी नमाज
देश की तरक्की के लिए मांगी दुआ
सिहोरा/ खितौला
हर साल की तरह इस साल भी खितौला बाजार में रोजा खोलने का इंतजाम किया गया. खितौला मस्जिद कमेटी के पदाधिकारयों के साथ साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक सहयोग दिया.
रोजा अफ्तार कार्यक्रम में अन्य समाजसेवी भी रहे मौजूद. सभी ने मिलकर कौमी एकता एयर मुल्क की खुशहाली के दुआ मांगी
खितौला बाजार मस्जिद के सदस्यों ने बताया कि हर साल के तरह इस साल भी आम रोजा अफ्तार प्रोग्राम रखा गया है इस आम रोजा इफ्तार में सभी मुस्लिम समाज के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं.और रोजदार इफ्तार करते है.
जामा मस्जिद के मुतवाली साहब अलीमुद्दीन मंसूरी शेख रिजवान मंसूरी सोहेल अंसारी बिट्टू मंज़ूर सरफराज अंसारी आरिफ खान लियाकत अली इमरान मंसूरी फिरोज अंसारी रिजवान मंसूरी इफ्तिखार अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे
