रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक डॉ करण सिंह के निर्देशन में एवं एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सहित चारो अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहन चालकों की तलाशी हेतु नर्मदापुरम पुलिस ने की पॉइंट लगाकर सघन वाहन चेकिंग।संदिग्ध वाहन चालक तीन सवारी एवं चार पहिया वाहन चालकों की तलाशी हेतु आज जिले के चारों अनुभाग के सभी थानो की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रों में पॉइंट लगाकर अलग-अलग स्थानों शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 2 पहिया तीन सवारी एवं चार पहिया वाहन चालकों को चेक किया गया, तलाशी ली गई। अनियमितताएं पाए जाने पर पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई की गई। चालानी कार्रवाई चेकिंग के दौरान कुल 51 चालान बनाए गए और ₹17900 समन शुल्क वसूला गया। वाहन चेकिंग के दौरान ही पिपरिया पुलिस ने 2 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।
