कटनी (4 अप्रैल) – कलेक्टर अवि प्रसाद ने मंगलवार को जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदनों के पंजीयन और ई-केवायसी कार्य के लिए जिले के विकासखंडों में सर्वाधिक पंजीयन करने वाली टीमों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर श्री प्रसाद ने सराहनीय कार्य करने वालों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्य की लय और गति में निरंतरता बरकरार रखने कहा है।
*जनपद पंचायतों सराहनीय कार्य करने पर इन्हें किया गया सम्मानित*
कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सराहनीय कार्य हेतु जिन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है, उनमें जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत सिलौडी के नोड़ल अधिकारी विनोद मेहरा, सचिव ब्रजमोहन गिरी और ग्राम रोजगार सहायक अमरीश राय शामिल है। जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की ग्राम पंचायत उबरा के सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा और ग्राम पंचायत परसवारा के रोजगार सहायक विकास मिश्रा का नाम भी सराहनीय कार्य में शामिल है।
उत्कृष्ट कार्य प्रशस्त्रि पत्र पाने वालों मे जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत पिपरिया कला के सचिव रमेश सिंह, जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत बडगांव के सचिव सुरेन्द्र हल्दकार तथा ग्राम रोजगार सहायक अरविंद लोघी शामिल है। इसी तरह जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत पहाडी हेतु ग्रामवासी बृजनंदन पटेल व ग्राम पंचायत कैलवारा खुर्द के सचिव राकेश कुमार काछी, रोजगार सहायक अभिरिती सूरी तथा ग्राम रोजगार सहायक जयंती चक्रवर्ती शामिल है। जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत लखनवारा के सचिव महेन्द्र हल्दकार, सुपरवाईजर पुष्पा आरेख तथा ग्राम रोजगार सहायक परमेश्वर दयाल शामिल है।
*नगर परिषद कैमोर बरही एवं विजयराघवगढ के कर्मचारियों को भी प्रदान किये गए प्रशस्ति पत्र*
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा लाड़ली बहना योजना में नगर परिषद कैमोर के कम्प्यूटर आॅपरेटर अतुल पाण्डेय व देवेन्द्र पाण्डेय, नगर परिषद बरही के सहायक ग्रेड-3 तीरथ चतुर्वेदी व कम्प्यूटर ऑपरेटर रामलला तिवारी सहित नगर परिषद विजयराघवगढ़ के कम्प्यूटर ऑपरेटर अमर यादव व चैकीदार शेखराज अंसारी को उत्कृष्ट कार्य करनें पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
*नगर निगम कटनी अंतर्गत सराहनीय कार्य करने पर इन्हें किया गया सम्मानित*
कलेक्टर अवि प्रसाद ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत नगर निगम वार्ड क्रमांक 2 बिरसा मुंडा वार्ड उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर वार्ड दरोगा उमेश पंचम, प्रमोद साहू आउटसोर्स कर्मचारी, प्रमोद जार मीटर रीडर तथा संजय चैधरी ओम साई विजन कर्मचारी को तथा श्रीराम जानकी हनुमान वार्ड वार्ड के वार्ड दरोगा दिलीप महतो, सुनील पाठक सहायक ग्रेड 3, सुश्री रीना नामदेव आउटसोर्स कर्मचारी सहित गोविंद पटेल ओम साई विजन कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
विदित हो की रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की वर्चुअली समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आवेदनों के पंजीयन में सराहनीय कार्य करने वालो को सम्मानित किए जानें के निर्देश प्रदान किए गए थे। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। कलेक्टर श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन और ई-केवायसी कार्य में लगे सभी लोगों से मिशन मोड में कार्य करने का आग्रह किया है।
