रहटगांव में रविवार को हाट बाजार लगता है जिसमें बाहर से आने वाले व्यक्तियों द्वारा पुल पर अपने वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे प्रत्येक रविवार पुल पर जाम की स्थिति बन जाती है वही ट्रैक्टर ट्राली से सामान बेचने वाले लोग भी पुल पर खड़े हो जाते हैं। ग्राम पंचायत द्वारा पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जाती कभी
भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस प्रशासन भी इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देते जबकि बाजार क्षेत्र में पुलिस ड्यूटी रहती है परंतु वह भी अपनी ड्यूटी इमानदारी से नहीं निभाते वाहन इधर उधर खड़े रहते हैं ।जिससे ग्राहकों को आवागमन में असुविधा होती है ग्राम पंचायत द्वारा भी इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट
