• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नरसिहपुर

मुर्दे को जिंदा देख गांव में बनी हड़कंप की स्थिति अजब गजब कहानी सुने मुर्दे की जुबानी मुर्दा लगा रहा चीख चीख कर न्याय की गुहार

by Manish Gautam Chiefeditor
April 2, 2023
in नरसिहपुर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पूरी खबर वीडियो

अजब गजब कहानी सुने मुर्दे की जुबानी*

*मुर्दा लगा रहा चीख चीख कर न्याय की गुहार*

*मुर्दे को जिंदा देख गांव में बनी हड़कंप की स्थिति*

दरअसल मामला अमरवाडा की सिंगोडी चौकी ग्राम जोपनला का है जहां मुर्दे को देखकर गांव वाले हुए हैरान कानाफूसी चालू मुर्दा कैसे हुए जिंदा कहीं भूत तो नहीं जैसे ही मामला सामने आया सभी के रोंगटे खड़े हो गए मामला 2014 का है जहां लड़की अचानक घर से कहीं चली गई थी जिसे पुलिस के द्वारा मृत घोषित कर दिया और तो और पुलिस ने कंकाल भी हासिल कर लिया सुना है इंसान में 206 हड्डियां होती हैं लेकिन पुलिस ने 6 साल बाद भी 210 हड्डी का कंकाल बरामद किया आइए दिखाते हैं आखिर पूरा मामला क्या है
अमरवाड़ा के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम जोपनला में एक विचित्र मामला सामने आया है जहां पुलिस द्वारा 2014 में मृत बताई गई

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/04/km_20230402-1_540p_30f_20230402_121107.mp4

लड़की कल अचानक ही घर वापस आ गई । पुलिस द्वारा 2 साल पूर्व लड़की के कंकाल की बरामदगी दिखा कर लड़की के पिता और भाई को जेल भी भेज दिया गया और प्रकरण का चालान भी न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है पुलिस की कहानी के अनुसार 13 जून 2014 को लड़की के भाई सोनू द्वारा लाठी के वार से हत्या करके अपने पिता की मदद से शव को घर के पास खेत मे दफना दिया गया था । जिसकी बरामदगी भी 2021 में पुलिस ने तमाम गवाहों के सामने दर्शा दी और पंचनामा भी बना दिया। लड़की के भाई और पिता से अपराध कबूल भी करवा लिया, मेडिकल रिपोर्ट और तमाम शिनाख्ती दस्तावेज भी बना लिए, तहसीलदार और डॉक्टरों की पुष्टि भी हासिल कर ली गई । फिर इन सबूतों के आधार पर लड़की के भाई और पिता को जेल भेज कर सारी औपचारिकताएं पूरी करके न्यायालय में चालान पेश कर वाहवाही भी हासिल कर ली गई अब कुछ ऐसा होता है जिसे पुलिस ने सोचा भी नही था । लड़की अचानक कल अपने घर वापस आ जाती है । गांव वाले और घर वाले उसे देख कर अचंभित रह जाते हैं । पूरे इलाके में ये मामला चर्चा में आ जाता है । पुलिस आनन फानन में मामले को दबाने में लग जाती है ।
लड़की ने मीडिया को बताया कि वो अपनी मर्जी से घर से गई थी । इतने समय तक वो उज्जैन के पास रही और उसने शादी कर ली है । लड़की का कहना है कि उसके पिता और भाई निर्दोष हैं उन्हें पुलिस ने जबरन फसाया है । लड़की का भाई 2 साल से अभी जेल में है और पिता को 1 साल जेल में रहने के बाद उम्र के आधार पर जमानत मिली है लड़की का कहना है कि मेरे निर्दोष भाई और पिता के साथ इंसाफ किया जाए मामले का एक दिलचस्प पहलू ये भी है कि पुलिस ने जमीन खोद कर कंकाल की 210 हड्डियो की बरामदगी दिखाई है जबकि मानव शरीर मे कुल 206 हड्डियां ही होती हैं । साथ ही 7 साल बाद सारी हड्डियों की बरामदगी होना भी आश्चर्यजनक नजर आता है। ताज्जुब है कि डॉक्टर और तमाम अधिकारियों को भी ये तथ्य दिखाई नही दिया । पुलिस द्वारा अपना केस मजबूत बनाने के लिए ऐसे अनेको मनगढ़ंत साक्ष्य पेश किए गए हैं जिनका जबाब देना भी अब पुलिस के लिए भारी पड़ रहा है । घटना के समय लड़की की उम्र 14 साल थी इसलिए इस मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी । बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा 2 वर्ष पूर्व ऐसे प्रकरणों का निपटारा करके वाहवाही हासिल की गई थी जो कि कई साल से अनसुलझे पड़े हुए हैं और उसी अभियान में अपनी पीठ थपथपाने के लिए इस तरह के झूठे प्रकरण बनाकर उनका निपटारा किया गया था ऐसा ही एक मामला सौसर में भी सामने आ चुका है बरहाल लड़की ने सिंगोड़ी चौकी में पहुंचकर पुलिस के सामने अपनी आमद दे दी है और पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है । वर्तमान चौकी प्रभारी का कहना है कि इस घटना के समय वह यहां पदस्थ नहीं थे इसलिए उन्हें जानकारी नहीं है पूरे मामले की जांच करने के बाद ही वे कुछ कहने की स्थिति में रहेंगे । नाबालिक का मामला होने के कारण 2 वर्ष पूर्व इस मामले की जांच एसडीओ पी अमरवाड़ा द्वारा की गई थी अगर उनका भी ट्रांसफर हो चुका है इसलिए वर्तमान अधिकारी भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है ।

 

*जिला संवाददाता राजकुमार सिंह की रिपोर्ट*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मेला घूमने के लिए घर से बिना बताए निकली कक्षा 12वीं की नाबालिग छात्रा ने जब रिश्तेदार से पेटीएम पर मांगे पैसे,तो साइबर सेल की मदद से पुलिस ने किया दस्तयाब,दूसरी बालिका को मोबाइल लोकेशन से किया दस्तयाब,परेशान परिजनों ने पुलिस को व्यक्त किया आभार..!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d